
शनिवार को भारत और पाकिस्तान के बीच लंबे इंतज़ार के बाद सीजफायर पर सहमति बनी थी। शाम 5 बजे के बाद दोनों ओर से गोलीबारी और सैन्य कार्रवाई रोकने की बात तय हुई थी। लेकिन जनाब, पाकिस्तान ठहरा पाकिस्तान—उधर समझौते पर दस्तखत हुए, इधर ड्रोन उड़ चले!
Ceasefire Signed, लेकिन Pak का Finger फिर Trigger पर! ये लातों के भूत हैं !
रात 11 बजे भारतीय विदेश सचिव विक्रम मिसरी ने तगड़ी प्रेस ब्रीफिंग की। उन्होंने साफ कहा:
“पाकिस्तान ने समझौते का घोर उल्लंघन किया है। सेना सतर्क है और ठोस जवाब देने को तैयार है।”
अब इसे “सीजफायर” कहें या “सीज-फ्लॉप”, ये फैसला तो जनता जनार्दन करे!
मिसरी साहब ने दो टूक कहा कि पाकिस्तान को यह अतिक्रमण तुरंत रोकना चाहिए, नहीं तो सेना का जवाब “डिप्लोमैटिक” नहीं, “डायनामिक” होगा।
सीमा पर हालात फिर से गरमा गए हैं, लेकिन भारत की ओर से जवाब “शांति की भाषा” में नहीं, अब शायद “शौर्य की शैली” में दिया जाएगा।
‘सबका साथ, सबका वृक्ष’— योगी सरकार का हरियाली संकल्प

