Weather Update: दिल्ली-UP में झुलसाने वाली गर्मी, बिहार-झारखंड में तेज तूफान और भारी बारिश का अलर्ट

नई दिल्ली: देशभर में मौसम का मिजाज पूरी तरह बदला हुआ नजर आ रहा है। उत्तर और मध्य भारत के कई राज्य जहां भीषण गर्मी और लू की चपेट में हैं, वहीं दूसरी ओर पूर्वी और पहाड़ी राज्यों में तेज आंधी, बारिश और तूफान का खतरा मंडरा रहा है। मौसम विभाग ने बुधवार को कई राज्यों के लिए हीटवेव और भारी बारिश दोनों का अलर्ट जारी किया है। दिल्ली, उत्तर प्रदेश, राजस्थान और महाराष्ट्र के कई इलाकों में तापमान लगातार रिकॉर्ड स्तर की ओर बढ़ रहा है। वहीं बिहार, झारखंड,…

Read More

PM Modi-Trump Meeting: फ्रांस में हो सकती है मोदी और ट्रंप की बड़ी मुलाकात, G7 समिट पर टिकी दुनिया की नजरें

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बीच जल्द ही एक अहम मुलाकात हो सकती है। खास बात यह है कि यह बैठक न भारत में होगी और न ही अमेरिका में, बल्कि फ्रांस में आयोजित होने वाले G7 शिखर सम्मेलन के दौरान दोनों नेता आमने-सामने आ सकते हैं। अंतरराष्ट्रीय राजनीति और वैश्विक रणनीतिक समीकरणों के लिहाज से इस संभावित मुलाकात को बेहद अहम माना जा रहा है। इससे पहले दोनों नेताओं की मुलाकात फरवरी 2025 में व्हाइट हाउस में हुई थी। फ्रांस में होगा…

Read More

Tamil Nadu: सरकार बने 10 दिन भी नहीं हुए, CM विजय पर संकट के बादल! CPIM ने दी समर्थन वापसी की चेतावनी

चेन्नई: तमिलनाडु की राजनीति में बड़ा सियासी भूचाल देखने को मिल रहा है। राज्य में TVK सरकार के गठन के महज 10 दिन के भीतर ही मुख्यमंत्री विजय की मुश्किलें बढ़ती नजर आ रही हैं। वामपंथी दल CPIM ने साफ संकेत दिए हैं कि अगर TVK ने AIADMK के किसी गुट या उसके विधायकों के साथ मिलकर सरकार चलाने की कोशिश की तो पार्टी अपने समर्थन पर दोबारा विचार करेगी। CPIM की इस चेतावनी ने राज्य की राजनीति में हलचल तेज कर दी है। खास बात यह है कि विजय…

Read More

CBI Action: 50 लाख रिश्वत केस में सेना का कर्नल गिरफ्तार, टेंडर घोटाले में बड़ा खुलासा

नई दिल्ली: केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) ने सेना से जुड़े कथित रिश्वत और भ्रष्टाचार मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए आर्मी के कर्नल हिमांशु बाली को गिरफ्तार किया है। उन पर सेना के टेंडरों में फायदा पहुंचाने के बदले रिश्वत लेने का आरोप है। सीबीआई ने इस मामले में एफआईआर दर्ज करने के बाद गिरफ्तारी की कार्रवाई की। जानकारी के मुताबिक, कर्नल हिमांशु बाली आर्मी ऑर्डिनेंस कॉर्प्स की ईस्टर्न कमांड में फोर्ट विलियम, कोलकाता में तैनात थे। जांच एजेंसी का आरोप है कि उन्होंने टेंडर पास कराने और बिल क्लियर…

Read More

Mumbai Price Hike: मुंबई में महंगा हुआ पाव, वड़ा पाव और पाव भाजी खाना भी पड़ेगा भारी

मुंबई: देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में अब आम लोगों की पसंदीदा खाने की चीजें भी महंगाई की चपेट में आ गई हैं। मुंबई में ब्रेड के साथ-साथ पाव की कीमतों में भी बड़ा इजाफा हुआ है। हालात ऐसे हैं कि 12 पीस वाले एक पैकेट पर सीधे 10 रुपये तक की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। इसका सीधा असर वड़ा पाव और पाव भाजी जैसे लोकप्रिय स्ट्रीट फूड पर पड़ने वाला है। मुंबई का वड़ा पाव देश ही नहीं बल्कि दुनिया भर में मशहूर है। लेकिन अब इस सस्ते…

Read More

Hero XPULSE 200 Series UK Launch: ब्रिटेन में लॉन्च हुई Hero की एडवेंचर बाइक, जानिए कीमत और फीचर्स

नई दिल्ली: भारतीय दोपहिया वाहन निर्माता हीरो मोटोकॉर्प ने अब अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी अपनी पकड़ मजबूत करनी शुरू कर दी है। कंपनी ने ब्रिटेन में अपनी लोकप्रिय एडवेंचर बाइक सीरीज Hero XPULSE 200 को लॉन्च कर दिया है। खास बात यह है कि कंपनी ने इस सीरीज के दो अलग-अलग वेरिएंट्स को पेश किया है, जिन्हें पहले से भारतीय बाजार में भी काफी पसंद किया जाता है। ब्रिटेन में लॉन्च के साथ ही Hero MotoCorp ने ग्लोबल एडवेंचर बाइक सेगमेंट में अपनी मौजूदगी को और मजबूत करने का संकेत…

Read More

PM Modi Italy Visit: मेलोनी के साथ ऐतिहासिक Colosseum पहुंचे पीएम मोदी, तस्वीरों ने दुनिया का खींचा ध्यान

रोम: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इटली दौरे के दौरान वहां की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी के साथ रोम के ऐतिहासिक Colosseum का दौरा किया। इस खास मुलाकात और दौरे की तस्वीरें खुद प्रधानमंत्री मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर साझा कीं, जिसके बाद दोनों नेताओं की तस्वीरें तेजी से चर्चा में आ गईं। भारत और इटली के शीर्ष नेताओं की यह मुलाकात सिर्फ एक औपचारिक कार्यक्रम नहीं मानी जा रही, बल्कि इसे दोनों देशों के मजबूत होते रणनीतिक और कूटनीतिक रिश्तों का बड़ा संकेत माना जा रहा है। PM मोदी…

Read More

Redmi Turbo 5 India Launch: 7560mAh बैटरी और 100W फास्ट चार्जिंग के साथ आएगा Xiaomi का नया 5G फोन

नई दिल्ली: स्मार्टफोन बाजार में बड़ी बैटरी और हाई-परफॉर्मेंस डिवाइस की मांग लगातार बढ़ रही है। इसी बीच Xiaomi जल्द ही भारत में अपना नया 5G स्मार्टफोन Redmi Turbo 5 लॉन्च करने की तैयारी में है। कंपनी का यह फोन दमदार बैटरी, फास्ट चार्जिंग और फ्लैगशिप स्तर के फीचर्स के साथ एंट्री कर सकता है। बताया जा रहा है कि Redmi Turbo सीरीज का यह पहला स्मार्टफोन होगा जिसे भारतीय बाजार में पेश किया जाएगा। रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह फोन खासतौर पर गेमिंग और हाई परफॉर्मेंस यूजर्स को ध्यान में…

Read More

Gold-Silver Price Today: चांदी के दाम में बड़ी गिरावट, सोना भी फिसला; जानिए आज के ताजा रेट

नई दिल्ली: सोने और चांदी की कीमतों में बुधवार को बड़ी हलचल देखने को मिली। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) से लेकर सर्राफा बाजार तक दोनों की कीमतों में गिरावट दर्ज की गई। खासतौर पर चांदी के भाव में जोरदार टूट देखने को मिली, जिससे निवेशकों और खरीदारों की नजरें बाजार पर टिक गई हैं। बुधवार सुबह कारोबार के दौरान चांदी की कीमतों में 1 प्रतिशत से ज्यादा की गिरावट दर्ज की गई, जबकि सोना भी करीब आधा प्रतिशत कमजोर होकर लाल निशान में कारोबार करता नजर आया। MCX पर सोना…

Read More

Iran War: ईरान से जंग में अमेरिका को भारी नुकसान! 42 विमान तबाह या क्षतिग्रस्त होने का दावा, रिपोर्ट ने बढ़ाई हलचल

वॉशिंगटन: मिडिल ईस्ट में अमेरिका, इजरायल और ईरान के बीच हुई भीषण सैन्य टकराव के बाद भले ही फिलहाल सीजफायर लागू हो, लेकिन क्षेत्र में तनाव अभी भी चरम पर बना हुआ है। इसी बीच एक ऐसी रिपोर्ट सामने आई है जिसने अमेरिकी सैन्य ताकत को लेकर नई बहस छेड़ दी है। दावा किया गया है कि ईरान के खिलाफ सैन्य अभियान के दौरान अमेरिका को अपने 42 विमानों का नुकसान उठाना पड़ा। रिपोर्ट के मुताबिक, इन विमानों में लड़ाकू जेट, ड्रोन, ईंधन भरने वाले एयरक्राफ्ट और विशेष अभियान हेलीकॉप्टर…

Read More