14 मई 2025 राशिफल: जानें आज आपकी राशि की किस्मत क्या कहती है?

लेखक: पं. भगतराम ज्योतिषाचार्य

मेष राशि (Aries)

आज का दिन करियर ग्रोथ और व्यापारिक लाभ के लिए अनुकूल है। नौकरी बदलने का विचार कर रहे हैं तो समय अनुकूल है। खर्च पर नियंत्रण रखना जरूरी होगा।

वृषभ राशि (Taurus)

पारिवारिक सुख और आर्थिक लाभ मिलने की संभावना है। वरिष्ठों का सहयोग मिलेगा और शुभ समाचार भी मिल सकता है। शुभ कार्यों में भागीदारी रहेगी।

 मिथुन राशि (Gemini)

महत्वपूर्ण कार्यों में सफलता मिल सकती है। पैतृक संपत्ति से लाभ और व्यापार में अचानक लाभ संभव है। वाहन चलाते समय सावधानी रखें।

 कर्क राशि (Cancer)

शेयर बाजार या निवेश से लाभ हो सकता है। धार्मिक कार्यों में भागीदारी और मानसिक शांति प्राप्त होगी। करियर में प्रगति के संकेत हैं।

 सिंह राशि (Leo)

सामाजिक कार्यों में व्यस्तता रहेगी। करियर में उतार-चढ़ाव संभव है। निर्णय सोच-समझकर लें, सेहत को लेकर सतर्क रहें

 कन्या राशि (Virgo)

कार्यस्थल पर उन्नति के योग हैं। रुके हुए काम पूरे होंगे और साझेदारी के व्यापार से लाभ होगा। आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी।

 तुला राशि (Libra)

नौकरी और शिक्षा में सफलता मिलने वाली है। रुका हुआ धन वापस मिलेगा। जीवनसाथी के साथ रिश्ते बेहतर होंगे। यात्रा के योग बन रहे हैं।

 वृश्चिक राशि (Scorpio)

आर्थिक रूप से दिन मजबूत रहेगा। धन के नए स्रोत खुलेंगे। उच्च पद प्राप्त हो सकता है। व्यापार में निवेश से लाभ मिलेगा।

 धनु राशि (Sagittarius)

करियर को नई दिशा मिल सकती है। सरकारी योजनाओं से फायदा संभव है। उधार से बचें। धार्मिक कार्यक्रमों में भाग लेने का मौका मिलेगा।

 मकर राशि (Capricorn)

नौकरी और व्यापार दोनों में फायदा होगा। रुका हुआ धन प्राप्त होगा, खर्च भी बढ़ेंगे लेकिन आय भी बनी रहेगी। पारिवारिक जिम्मेदारियां निभा पाएंगे।

 कुंभ राशि (Aquarius)

दिन व्यस्त लेकिन फलदायक रहेगा। व्यापार में आय बढ़ेगी, चुनौतियों से निपटने में सक्षम रहेंगे। मनचाही वस्तु मिलने से मन प्रसन्न रहेगा।

 मीन राशि (Pisces)

नौकरी में पदोन्नति के योग हैं। आत्मविश्वास बढ़ेगा और कामकाज में सफलता मिलेगी। फिजूल खर्च से बचें और प्रियजनों संग अच्छा समय बीतेगा।

Related posts