झांसी (देवेश प्रताप सिंह राठौर): वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक झाँसी विकस कुमार के कुशल निर्देशन एवम् नेतृत्व में जनपद झाँसी में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध पुलिस द्वारा की जा रही प्रभावी कार्यवाही में थाना बड़ागांव पुलिस द्वारा 05 अभियुक्तगण गिरफ्तार किए गए मानसिंह कुशवाहा पुत्र स्व० जगदीश सिंह उम्र करीब 34 वर्ष निवासी ग्राम सिमिलिया कोछाभांवर थाना नवाबाद जनपद झांसी रामरतन पुत्र मूरचन्द्र कुशवाहा उम्र करीब 31 वर्ष नि0 ग्राम सिमिलिया कोछाभांवर थाना नवाबाद जनपद झांसी रमाकान्त पुत्र स्व० कालीचरण उम्र करीब 40 वर्ष निवासी सिमिलिया कोछाभांवर थाना नवाबाद जनपद झांसी निखिल गौतम पुत्र हरदेश अहिरवार उम्र करीब 20 वर्ष निवासी ग्राम दिगारा थाना बडागाँव जनपद झांसी महादेव सिंह पुत्र लल्लूराम कुशवाहा निवासी ग्वालियर मुरार थाना मुरार ग्वालियर म०प्र० को सार्वजनिक स्थान पर ताश के पत्तों से हार-जीत की बाजी लगाकर जुआ खेलते हुए गिरफ्तार किया गया। अभियुक्तगण के कब्जे से मालफड़ के ₹2,050/-नकद, 01 अदद ताश की गड्डी (52 अदद ताश के पत्ते) तथा जामातलाशी के ₹900/- नकद, कुल ₹2,950/- बरामद हुए।
उक्त बरामदगी के संबंध में थाना बड़ागाँव पर मु0अ0सं0 198/2026 धारा 13G Act का अभियोग पंजीकृत कर नियमानुसार वैधानिक कार्यवाही की गई है।
