उन्नाव। वार्डर सीलिंग प्लान के तहत दीपक यादव, सहायक पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी सफीपुर द्वारा चौकी प्रभारी परियर मय पुलिस बल के साथ थाना सफीपुर क्षेत्रान्तर्गत चौकी परियर पर बैरियर लगाकर संदिग्ध व्यक्तियों एवं वाहनों की सघन चेकिंग की गई।
इस दौरान सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने के दृष्टिगत संदिग्ध गतिविधियों पर सतर्क दृष्टि रखने तथा चेकिंग अभियान को प्रभावी ढंग से संचालित करने हेतु संबंधित पुलिसकर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
