जुआरी पकड़े गए……

झांसी।वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक झाँसी विकास कुमार एवं पुलिस अधीक्षक ग्रामीण डॉ० अरविन्द कुमार के कुशल निर्देशन तथा क्षेत्राधिकारी टहरौली रक्षपाल सिंह के पर्यवेक्षण में अवैध जुआ व जुआरिओं के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में थाना बरुआसागर पुलिस टीम द्वारा मुखबिर की सूचना पर मोहल्ला सनौरा स्थित किले के अन्दर जुआ खेल रहे 03 अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया।

गिरफ्तार अभियुक्तगण के कब्जे से जामा तलाशी से 310/- रुपये व मालफड़ 3,100 रुपये (कुल 3,410/- रुपये) बरामद किए गए। गिरफ्तार अभियुक्तगण के विरुद्ध थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0- 275/2026 धारा 13 जी एक्ट के अन्तर्गत अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है

Related posts