विश्व राजनीति के सबसे खुराफाती बुढ़ऊ- सुपरपावर सीनियर्स हैं

शालिनी तिवारी
शालिनी तिवारी

जब हम सोचते हैं कि 60 के बाद बस रिटायरमेंट, पार्क की सैर और भजन मंडली बची है… तभी ये वरिष्ठ नागरिक आते हैं और पूरी दुनिया को geo-political gym में बदल देते हैं।

पुतिन (72): रूस का Old School बॉस

कभी शर्टलेस घुड़सवारी, कभी यूक्रेन में दंगल — व्लादिमीर पुतिन उम्र को सिर्फ नंबर समझते हैं और NATO को game of chess। इनके लिए “पेंशन” का मतलब शायद दूसरों को टेंशन देना है।

जिनपिंग (72): ड्रैगन मोड ऑन

शी जिनपिंग तो एकदम disciplined बुढ़ऊ हैं — शांत चेहरे के पीछे चालें ऐसी, जैसे शतरंज खेल रहे हों और हर मोहरा एआई से ट्रेन किया हो। अब फ्लाइट, वीजा से लेकर ट्रेड तक, सब कुछ कंट्रोल में।

नरेंद्र मोदी (74): भारत का 56 इंची बुजुर्ग योद्धा

मोदी जी रिटायरमेंट में विश्वास नहीं रखते — सिर्फ “मित्रों” में रखते हैं। कभी विश्व गुरु बनने का सपना, कभी नए संसद भवन का उदघाटन। आज भी Nonstop Foreign Trips में एनर्जी ऐसी कि 24 के युवा थक जाएं।

नेतन्याहू (75): मिसाइलों में उलझे मिड-सेन्टुरी मैन

बेंजामिन नेतन्याहू के लिए रिटायरमेंट का मतलब “रॉकेट शॉकेट” है। कब कौनसी फाइल खोलनी है और कब कौनसी फाइल पे ब्लास्ट करना है, ये इन्हें अच्छे से आता है। इजराइली राजनीति का अमिताभ बच्चन!

डोनल्ड ट्रंप (79): अमेरिका का ट्विटर बूमर

ट्रंप साहब उम्र में भले ही 79 के हों, लेकिन कंट्रोवर्सी में 19 के। कोर्ट केस, चुनावी धांधली और फायरब्रांड रैलियां — ये सीनियर बंधु किसी रिटायरमेंट होम में नहीं, व्हाइट हाउस की ओर फिर दौड़ लगा रहे हैं।

खोमेनी (85): सबसे वरिष्ठ और सबसे कट्टर

अली खोमेनी, ईरान के सर्वोच्च नेता — 85 की उम्र में भी दुनिया के पावर हाउसों से टक्कर लेना इनकी हॉबी है। सीनियर तो हैं, लेकिन साइलेंट नहीं।

Senior Citizens? More like Strategic Commanders!

जहां हम सोचते हैं “अब क्या करें यार, हड्डियां जवाब दे रही हैं”, वहीं ये लोग न्यूक्लियर बटन के पास खड़े होकर “Let’s play global chess” बोल रहे हैं।

Moral of the Story?
60+ है तो क्या हुआ, चालाकी और ताकत में ये अब भी Number One हैं।

“रिटायरमेंट नहीं, री-एंटर द गेम!”

ये नेता साबित कर रहे हैं कि “बुढ़ापा सिर्फ शरीर का होता है, मन और राजनीति का नहीं।” सीनियर सिटीजन कार्ड से इन्हें डिस्काउंट नहीं चाहिए — ये तो खुद पूरे सिस्टम को रीसेट कर रहे हैं।

तो अगली बार जब कोई बोले “अब उम्र हो गई है”, तो इस लिस्ट को दिखा देना और कहना — “बाबा! पुतिन से सीखो, दुनिया हिला दो!”

“चीनी मिर्च और भारतीय मसाले फिर साथ में — अब बॉन्डिंग की बात

Related posts

Leave a Comment