
गुजरात में गुरुवार को हुए एयर इंडिया फ्लाइट AI-171 के दुर्घटनाग्रस्त होने की घटना ने पूरे देश को स्तब्ध कर दिया। इस हादसे में अब तक 204 मौतों की पुष्टि हो चुकी है। हादसे के तुरंत बाद गृह मंत्री अमित शाह अहमदाबाद पहुंचे, घायलों से मुलाकात की और दुर्घटनास्थल का निरीक्षण किया।
241 चिराग बुझ गए… अहमदाबाद हादसे पर हेलो यूपी की नम आंखों से श्रद्धांजलि
अमित शाह बोले – “सभी एजेंसियां सक्रिय, PM ने खुद किया फोन”
घटनास्थल का मुआयना करने के बाद अमित शाह ने मीडिया को जानकारी दी कि:
-
विमान में 230 यात्री और 12 क्रू मेंबर सवार थे।
-
हादसे की जानकारी 10 मिनट में मिल गई थी।
-
उन्होंने गुजरात के सीएम, गृह विभाग, और सिविल एविएशन से तुरंत संपर्क किया।
-
पीएम नरेंद्र मोदी ने भी तत्काल संपर्क किया और राहत कार्यों का जायजा लिया।
अमित शाह ने बताया कि एक यात्री चमत्कारिक रूप से जीवित बचा, जिनसे उन्होंने अस्पताल में मुलाकात की।
क्या विंग फ्लैप्स की वजह से हुआ हादसा?
एविएशन विश्लेषक ज्योफ्रे थॉमस ने कहा – “टेकऑफ़ के समय फ़्लैप्स बंद होना असामान्य था।”पूर्व पायलट मार्को चान ने इसे संभावित मानवीय भूल बताया।
एक्सपर्ट्स का मानना है कि विमान के फ्लैप्स टेकऑफ़ के दौरान सही स्थिति में नहीं थे, जो उड़ान में असंतुलन का कारण बन सकते हैं।
टाटा ग्रुप देगा मृतकों के परिवार को 1-1 करोड़, उठाएगा इलाज का खर्च
टाटा ग्रुप ने हादसे में जान गंवाने वालों के परिवारों को 1-1 करोड़ रुपये की सहायता राशि देने की घोषणा की है। इसके साथ ही:

-
घायलों का पूरा इलाज टाटा ग्रुप करवाएगा।
-
BJ मेडिकल कॉलेज का हॉस्टल निर्माण में सहयोग देगा।
-
टाटा सन्स के चेयरमैन एन. चंद्रशेखरन ने एक्स पोस्ट में हादसे को “अवर्णनीय पीड़ा” बताया।
डीएनए से होगी शवों की पहचान
अमित शाह ने बताया कि:
-
सभी शवों और परिजनों के डीएनए सैंपल लिए गए हैं।
-
विदेश में रह रहे परिजनों को सूचना भेज दी गई है।
-
पहचान की पुष्टि के बाद शव सौंपे जाएंगे।
एक दिन, जब देश ने सांस रोक ली…
ये हादसा न सिर्फ एक विमान का गिरना था,
बल्कि सैकड़ों परिवारों की उम्मीदों का, सपनों का, और खुशियों का चूर हो जाना था।
हेलो यूपी की ओर से, हम इन सभी दिवंगत आत्माओं को नमन करते हैं और इस हादसे से जुड़े हर इंसान के लिए शांति और शक्ति की प्रार्थना करते हैं।
अहमदाबाद प्लेन क्रैश: 241 मौतों के बीच चमत्कार, विश्वास कुमार रमेश कैसे जिंदा लौटे?
