उपचुनाव में उठा ‘जनता का जनरेटर’, किसे झटका किसे करंट?

गौरव त्रिपाठी
गौरव त्रिपाठी

गुजरात की विसावदर विधानसभा सीट पर आम आदमी पार्टी ने बड़ा उलटफेर करते हुए भारतीय जनता पार्टी को मात दी है। AAP के गोपाल इटालिया ने बीजेपी के किरीट पटेल को 17,554 वोटों के अंतर से हराया।

गोपाल इटालिया को मिले: 75,942 वोट

बीजेपी के किरीट पटेल को मिले: 58,388 वोट

यह जीत न सिर्फ आम आदमी पार्टी के लिए मनोबल बढ़ाने वाली है, बल्कि गुजरात की राजनीति में नए समीकरण की तरफ भी इशारा कर रही है।

सोनिया Vs इजरायली राजदूत: ईरान पर ‘बयान बम’

कड़ी सीट से बीजेपी की वापसी

वहीं गुजरात की कड़ी सीट पर भारतीय जनता पार्टी ने कांग्रेस को शिकस्त दी है। बीजेपी के राजेंद्र चावड़ा ने कांग्रेस उम्मीदवार रमेश चावड़ा को हराकर सीट पर दोबारा कब्जा जमाया।

यह परिणाम बीजेपी के लिए राहत की खबर है, खासकर तब जब विसावदर सीट से उसे झटका लगा है।

पंजाब के लुधियाना में AAP का पलड़ा भारी

पंजाब की लुधियाना सीट पर आम आदमी पार्टी के संजीव अरोड़ा बढ़त बनाए हुए हैं। इस सीट पर मुकाबला कांटे का माना जा रहा था, लेकिन AAP ने यहां भी दम दिखाया है।

केरल में कांग्रेस की बढ़त

केरल की सीट पर कांग्रेस के आर्यदान शौकत आगे चल रहे हैं। यह कांग्रेस के लिए सुकून की खबर हो सकती है, खासकर राज्य में लेफ्ट फ्रंट के प्रभाव के बावजूद।

बंगाल में TMC को बढ़त

पश्चिम बंगाल में तृणमूल कांग्रेस की अलीफ़ा अहमद ने अब तक की गिनती में बढ़त बना ली है। बंगाल की राजनीति में ममता बनर्जी का असर अब भी बरकरार दिख रहा है।

2025 के इन उपचुनावों ने साफ कर दिया है कि क्षेत्रीय दलों की पकड़ अब भी मजबूत है। आम आदमी पार्टी और तृणमूल कांग्रेस ने फिर साबित किया है कि वे सिर्फ राज्य नहीं, राष्ट्रीय फलक पर भी दावेदारी कर रहे हैं। वहीं बीजेपी और कांग्रेस के लिए यह नतीजे मिश्रित संकेत लेकर आए।

ईरान का परमाणु कार्यक्रम: हकीकत या हाय-हाय? समझें सब पक्ष

Related posts