Trump की तारीफ़ और Nobel का एंगल- Pakistan ने UN में जताई चिंता

Saima Siddiqui
Saima Siddiqui

वेनेज़ुएला की प्रमुख विपक्षी नेता और 2025 की Nobel Peace Prize विजेता Maria Corina Machado ने अमेरिकी राष्ट्रपति Donald Trump की खुलकर सराहना की है। Fox News को दिए इंटरव्यू में मचादो ने कहा कि राष्ट्रपति ट्रंप नोबेल शांति पुरस्कार के हक़दार हैं।

मचादो का कहना है कि Venezuela को लेकर Trump administration के फैसलों ने दुनिया को यह दिखा दिया है कि कभी-कभी सख़्त कदम भी मानवता के हित में होते हैं।

Nobel Winner का बयान: “Humanity के लिए बड़ा क़दम”

Maria Corina Machado ने अमेरिकी कार्रवाई को “humanity के लिए एक बड़ा क़दम” करार देते हुए कहा कि वह ट्रंप की नीतियों के लिए “बहुत आभारी” हैं।
उन्होंने यह भी दोहराया कि वे जितनी जल्दी संभव हो, अपने देश Venezuela लौटना चाहती हैं।

राजनीतिक जानकारों के मुताबिक, Nobel Prize विजेता का इस तरह खुलेआम Trump की तारीफ़ करना global diplomacy में unusual लेकिन strategic move माना जा रहा है।

Pakistan in UN: “Global Peace पर ख़तरा”

जहां एक ओर Trump को peace hero बताया जा रहा है, वहीं दूसरी ओर Pakistan ने United Nations Security Council (UNSC) में वेनेज़ुएला की स्थिति को लेकर गहरी चिंता जताई है।

पाकिस्तान के कार्यवाहक स्थायी प्रतिनिधि उस्मान जादून ने UNSC बैठक में कहा कि दुनिया पहले ही कई संघर्षों से जूझ रही है और Venezuela में बढ़ता तनाव global peace के लिए नया खतरा बन सकता है।

UN Charter vs Military Action

उस्मान जादून ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि “एकतरफा सैन्य कार्रवाई संयुक्त राष्ट्र चार्टर, संप्रभुता और अंतरराष्ट्रीय कानून के मूल सिद्धांतों का उल्लंघन है।”

उन्होंने ज़ोर देकर कहा कि political disputes का एकमात्र समाधान dialogue और diplomacy है, न कि force या military pressure।

Nobel, News और Narrative War

एक तरफ Nobel Prize Winner Trump को peace icon बता रही हैं, दूसरी तरफ UN में warning bells बज रही हैं
Global politics अब policy से ज्यादा perception management का खेल बन चुकी है।

आज का सवाल ये नहीं कि कौन सही है, सवाल ये है कि कहानी कौन बेहतर तरीके से बेच पा रहा है।

कार्यकर्ता ओरियंटेड नेता हूं, संगठन कार्यकर्ता मेरे लिए सर्वोपरि : प्रदेश अध्यक्ष

Related posts

Leave a Comment