
भाजपा के क्षेत्रीय कार्यालय पर आयोजित नव निर्वाचित प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी के स्वागत और अभिनंदन समारोह में बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने हिस्सा लिया। समारोह और गोरखपुर क्षेत्र कार्य समिति की बैठक को संबोधित करते हुए चौधरी ने कहा कि इस अभूतपूर्व स्वागत के लिए शब्द कम पड़ रहे हैं।
“मैं कार्यकर्ताओं के बीच आकर गौरवान्वित और भावुक महसूस कर रहा हूँ। मेरे लिए संगठन और कार्यकर्ता सर्वोपरि हैं।”
उन्होंने अपने राजनीतिक सफर का जिक्र करते हुए कहा कि 1989 में पार्टी ने उन्हें सभासद बनाया, 1990 में डिप्टी मेयर और नौ बार लोकसभा प्रत्याशी के रूप में काम करने का अवसर दिया। वर्तमान में वे सातवीं बार सांसद हैं और पहले भी केंद्र में वित्त राज्यमंत्री का दायित्व निभा चुके हैं। अब उत्तर प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष के रूप में बड़ी जिम्मेदारी मिली है।
गोरखपुर की राजनीतिक और धार्मिक धरा
चौधरी ने कहा कि गोरखपुर की धरती धार्मिक और राजनीतिक दोनों दृष्टियों से उर्वरक है। यहाँ से दो बार मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश को स्वस्थ और देश में पहचान दिलाई। साथ ही गुरु गोरखनाथ मंदिर और गीताप्रेस जैसे धार्मिक स्थल इस धरा की महत्ता को और बढ़ाते हैं।
कार्यकर्ता-ओरिएंटेड लीडर
चौधरी ने जोर देकर कहा- संगठन और कार्यकर्ताओं का नेता हूँ। कार्यकर्ताओं के सहयोग और जनता के साथ समन्वय से ही चुनावी सफलता संभव है। आज जिस गर्मजोशी के साथ स्वागत हुआ, उसके लिए शब्द कम पड़ते हैं। “संगठन ही हमारी ताकत है, इसे मजबूत करना हमारा दायित्व है।”
2027 मिशन और 2047 विकसित भारत
चौधरी ने स्पष्ट किया कि 2047 तक विकसित भारत का सपना प्रधानमंत्री मोदी के संकल्प के अनुसार पूरा किया जाएगा। इसके लिए उत्तर प्रदेश में 2027 में पार्टी को बड़ी जीत दिलाना अनिवार्य है।
“एक समय था जब भारत की कोई सुनता नहीं था, आज जब भारत बोलता है, पूरी दुनिया गंभीरता से सुनती है। यह कार्यकर्ताओं के अथक परिश्रम का ही परिणाम है।”
कोविड और PM मोदी की भूमिका
चौधरी ने कोविड काल का जिक्र करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने देश को भेदभाव रहित और सर्वांगीण विकास की राह पर संभाला। उन्होंने पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी के अंत्योदय और अनुच्छेद 370 को हटाने जैसे कार्यों का भी जिक्र किया।
संगठन के कार्यकर्ताओं को निर्देश
चौधरी ने कार्यकर्ताओं को उनके कर्तव्यों का बोध कराया संगठन के कार्यों को निष्ठा से करना ही सच्चा कार्यकर्ता है। मतदाता गहन पुनरीक्षण अभियान पर विशेष ध्यान दें। मनरेगा के भ्रष्टाचार को रोकने और रोजगार गारंटी सुनिश्चित करने के लिए प्रधानमंत्री योजनाओं का समर्थन करें।
“हम आपके बिना अधूरा हैं, साथ मिलकर 2047 में विकसित भारत का संकल्प पूरा करें।”
क्षेत्रीय अध्यक्ष का संदेश
क्षेत्रीय अध्यक्ष सहजानंद राय ने कहा कि पंकज चौधरी का नेतृत्व गोरखपुर के लिए गौरव की बात है। पूरे संगठन ने उनके साथ कदम से कदम मिलाकर चलने और 2027 मिशन को सफल बनाने का संकल्प लिया।
21 दिन में ‘बॉडीबिल्डर मुर्गा’! न्यू ईयर की प्लेट में सेहत का धोखा

