ट्रंप- ‘बात हो गई’, ईरान गरजा—‘झूठ है सब!’ जंग के बीच सच कौन छुपा रहा?

हुसैन अफसर
हुसैन अफसर

मिडिल ईस्ट की रातें अब सिर्फ अंधेरे से नहीं, बयानों की बिजली से भी चमक रही हैं। एक तरफ “हमने बात कर ली” का दावा… दूसरी तरफ “कोई बातचीत नहीं” की ठंडी दीवार।
सवाल ये नहीं कि कौन सही है… सवाल ये है कि कौन कहानी लिख रहा है और कौन उसे तोड़ रहा है।

ट्रंप का दावा: ‘बातचीत हो चुकी है’

Donald Trump ने अचानक दुनिया को चौंका दिया। उन्होंने कहा कि अमेरिका और ईरान के बीच “productive talks” हुई हैं और दुश्मनी खत्म करने की दिशा में बातचीत आगे बढ़ी है।

टोन ऐसा जैसे जंग के बीच शांति का ट्रेलर रिलीज हो गया हो। लेकिन ये ट्रेलर थिएटर तक पहुंचेगा या नहीं… यही असली ट्विस्ट है।

ईरान का पलटवार: ‘यह सिर्फ स्क्रिप्ट है’

ईरान ने इस बयान को सीधा “बेतुका” करार दिया। राष्ट्रीय सुरक्षा आयोग के प्रवक्ता ने साफ कहा—लड़ाई जारी है और अमेरिका “फिर हार गया”। यानी ट्रंप का डायलॉग उधर पहुंचते ही कट हो गया। कोई handshake नहीं… सिर्फ heatwave।

मनोवैज्ञानिक युद्ध या डिप्लोमेसी?

ईरान के विदेश मंत्रालय ने संकेत दिया कि यह बयान असल में “time-buying tactic” हो सकता है। मतलब— जब जमीन पर रणनीति बन रही हो, तब माइक्रोफोन पर शांति की बातें करना… यह वैसा ही है जैसे तूफान से पहले रेडियो पर सुकून भरा गाना बजा दिया जाए।

IRGC का दावा: ‘हमारी चेतावनी से पीछे हटा अमेरिका’

ईरान की सैन्य ताकत IRGC ने दावा किया कि अमेरिका ने पावर प्लांट्स पर हमले का प्लान इसलिए रोका क्योंकि ईरान ने पूरे क्षेत्र के एनर्जी सिस्टम को निशाना बनाने की चेतावनी दी थी। यानी खेल सिर्फ बमों का नहीं… बैलेंस का भी है। एक चाल गलत पड़ी तो पूरा बोर्ड जल सकता है।

खाड़ी देशों की चेतावनी: ‘हम भी फंसेंगे’

खाड़ी देशों ने भी अमेरिका को साफ संकेत दिया था कि अगर एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर पर हमला हुआ, तो उसका असर सिर्फ ईरान तक सीमित नहीं रहेगा। तेल, गैस, सप्लाई—सब कुछ domino की तरह गिर सकता है। और जब तेल गिरता है… तो दुनिया की जेबें हल्की हो जाती हैं।

बयान बनाम हकीकत: कौन जीत रहा?

यह जंग अब सिर्फ मिसाइलों की नहीं रही… यह narrative की जंग है। एक तरफ अमेरिका “talks” की बात कर रहा है दूसरी तरफ ईरान “no talks” की दीवार खड़ी कर रहा है। बीच में खड़ी दुनिया… जो हर headline के साथ अपना pulse check कर रही है।

डिफेंस एनालिस्ट मानते हैं कि यह क्लासिक “information warfare” है। जहां हर बयान एक हथियार है और हर खंडन एक ढाल।

क्या सच में बातचीत हुई? या यह सिर्फ जंग का नया फ्रंट है… जहां गोलियां नहीं, बयान चल रहे हैं?

‘आतंकी किले’ में खून! मरकज तैयबा के अंदर घुसकर बिलाल सलाफी का अंत

Related posts

Leave a Comment