47°C की आग… फिर अचानक तूफान! UP में मौसम का खतरनाक गेम

साक्षी चतुर्वेदी
साक्षी चतुर्वेदी

47 डिग्री की आग में झुलस रहा यूपी…और अचानक आसमान से राहत की बूंदें गिरने लगीं। मौसम ने ऐसा पलटा मारा कि लोग समझ ही नहीं पा रहे—ये राहत है या नई मुसीबत? Uttar Pradesh इस वक्त weather rollercoaster पर बैठा है।

“बुंदेलखंड जल रहा है”

बांदा में पारा 47.6°C—यह सिर्फ तापमान नहीं… warning है। Bundelkhand में हालत ऐसी है कि दोपहर में सड़कें खाली और हवा भी “गरम चाकू” जैसी लग रही है। यह गर्मी नहीं… survival test है।

“35 जिलों में हीट वेव अलर्ट”

मौसम विभाग ने 35 जिलों में heatwave warning जारी की है। लोगों को दोपहर में घर से निकलने तक से बचने की सलाह दी गई है। लेकिन twist यह है— पूर्वी हवाएं ठंडक भी ला रही हैं, जिससे कुछ जगहों पर 2-3°C गिरावट दर्ज हुई। मौसम खुद confused है… और लोग भी।

“17 जिलों में तूफान की दस्तक”

India Meteorological Department ने 17 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट जारी किया है। मेरठ, आगरा, लखनऊ, कानपुर जैसे बड़े शहर— जहां 60-70 km/h की तेज हवाएं चल सकती हैं।  जहां लू चल रही थी… अब तूफान आने वाला है।

“लखनऊ-कानपुर में राहत के संकेत”

Lucknow में तापमान गिरकर 39°C के आसपास— लोगों ने राहत की सांस ली। Kanpur में बूंदाबांदी, Jhansi में रात की बारिश— यह सब मिलकर गर्मी की रफ्तार को थोड़ा धीमा कर रहे हैं। राहत आई है… लेकिन स्थायी नहीं।

“धूल भरी आंधी: आधी राहत, आधी परेशानी”

Ghaziabad, Bareilly और Barabanki— यहां तेज हवाओं और धूल भरी आंधी ने मौसम बदल दिया। लेकिन इसके साथ ही visibility कम और breathing issues बढ़े। यह राहत भी अपने साथ खतरा लेकर आई है।

“आने वाले दिन: और बड़ा उलटफेर”

मौसम विभाग के अनुसार— 28 अप्रैल के बाद बारिश और तेज हवाओं का सिलसिला बढ़ सकता है। पश्चिमी यूपी में हल्की बारिश,
पूर्वी यूपी में heavy showers की संभावना। मौसम अभी ट्रेलर दिखा रहा है… picture बाकी है।

“हीट वेव अलर्ट: अस्पताल तैयार”

केंद्र सरकार ने heatwave को लेकर राज्यों को alert किया है। Hospitals में special units तैयार— ताकि “golden hour” में मरीजों की जान बचाई जा सके। जब मौसम emergency बन जाए… तो सिस्टम को भी दौड़ना पड़ता है।

UP इस वक्त दो extremes के बीच फंसा है— एक तरफ 47°C की आग… दूसरी तरफ तूफान और बारिश।  Pradesh का मौसम बता रहा है— climate अब predictable नहीं रहा। आज राहत मिली है…लेकिन कल फिर गर्मी का हमला तय है। और असली सवाल यही है—
क्या हम इस बदलते मौसम के लिए तैयार हैं?

सुपर ओवर में रिंकू का वार! इकाना में KKR ने लखनऊ का दिल तोड़ा

Related posts

Leave a Comment