2027 से पहले बड़ा गेम! योगी कैबिनेट में ‘नया चेहरा’ या ‘पुराने दिग्गजों की छुट्टी’

गौरव त्रिपाठी
गौरव त्रिपाठी

सत्ता की कुर्सी पर बैठा हर चेहरा सुरक्षित नहीं है… उत्तर प्रदेश में ‘कुर्सी का खेल’ फिर से शुरू हो चुका है। और इस बार चालें इतनी खामोश हैं कि शोर बाद में सुनाई देगा। दिल्ली से लखनऊ तक बैठकों का दौर…नामों की लिस्ट तैयार… और चेहरे अभी भी suspense में। सवाल ये नहीं कि विस्तार होगा… सवाल ये है कि किसकी एंट्री और किसकी एग्जिट?

दिल्ली दरबार का संकेत: फैसला करीब?

लखनऊ से लेकर नई दिल्ली तक बैठकों की गर्मी बढ़ चुकी है। योगी आदित्यनाथ के संभावित कैबिनेट विस्तार को लेकर अब सिर्फ अटकलें नहीं, बल्कि ठोस संकेत मिलने लगे हैं। सूत्र साफ कह रहे हैं, पश्चिम बंगाल चुनाव के बाद तस्वीर पूरी तरह साफ हो सकती है।

सियासत में फैसले अचानक नहीं होते… उन्हें धीरे-धीरे पकाया जाता है।

रणनीति 2027: कैबिनेट नहीं, चुनावी ब्लूप्रिंट

यह सिर्फ कैबिनेट विस्तार नहीं… 2027 विधानसभा चुनाव का ‘ट्रायल रन’ है। नरेंद्र मोदी और अमित शाह जैसे बड़े चेहरे भी इस मंथन का हिस्सा बताए जा रहे हैं। साफ है हर चेहरा, हर विभाग… एक राजनीतिक मैसेज होगा। मंत्री सिर्फ प्रशासन नहीं चलाते… वो चुनावी समीकरण भी सेट करते हैं।

नए चेहरे vs पुराने दिग्गज

इस बार का फेरबदल ‘refresh’ कम, ‘reset’ ज्यादा लग रहा है। कुछ मौजूदा मंत्रियों को संगठन में भेजा जा सकता है यानी सत्ता से संगठन की तरफ शिफ्ट। वहीं नए चेहरों की एंट्री तय मानी जा रही है। UP की राजनीति में कुर्सी स्थायी नहीं… सिर्फ रणनीति स्थायी है।

जातीय गणित: ब्राह्मण, दलित, OBC कार्ड

राजनीति का सबसे बड़ा सच— caste equation is king.

ब्राह्मण चेहरा:
ब्रजेश पाठक पहले से हैं, लेकिन नया नाम लाने की चर्चा तेज है।

दलित और महिला प्रतिनिधित्व:
भाजपा इस बार बड़ा संदेश देना चाहती है।

OBC और जाट समीकरण:
भूपेंद्र चौधरी का नाम चर्चा में है।

UP में चुनाव ideology से नहीं… identity से जीते जाते हैं।

विपक्ष का दबाव: अखिलेश का नैरेटिव

अखिलेश यादव लगातार सामाजिक समीकरणों पर सरकार को घेर रहे हैं। यही वजह है कि भाजपा इस बार ‘संतुलन’ साधने में कोई रिस्क नहीं लेना चाहती। विपक्ष सवाल उठाता है… सत्ता जवाब में समीकरण बदलती है।

सियासत का अगला झटका

कैबिनेट विस्तार होगा… चेहरे बदलेंगे… विभाग बदलेंगे…लेकिन असली खेल? वो 2027 की बिसात पर खेला जाएगा। UP की राजनीति में बदलाव खबर नहीं… तूफान का ट्रेलर होता है।

मोदी की अपील vs खड़गे की चुनौती— नारी फिर बनेगी राजनीति का मोहरा

Related posts

Leave a Comment