“सुनामी अलर्ट! अमेरिका में रह रहे भारतीय रहें सावधान”

Jyoti Atmaram Ghag
Jyoti Atmaram Ghag

रूस के कमचटका प्रायद्वीप में हाल ही में आए 8.7 तीव्रता के शक्तिशाली भूकंप के बाद, प्रशांत महासागर में सुनामी की चेतावनी जारी कर दी गई है। इसका प्रभाव रूस और जापान के अलावा अब अमेरिका के पश्चिमी तट और हवाई द्वीप पर भी देखा जा सकता है।

भारतीय कांसुलेट ने जारी की एडवाइज़री

भारत के सैन फ़्रांसिस्को स्थित कांसुलेट जनरल ने अमेरिका के कैलिफ़ोर्निया, अन्य पश्चिमी तटीय राज्यों और हवाई में रह रहे भारतीय नागरिकों के लिए एडवाइज़री जारी की है।

क्या करना है भारतीयों को?

  • स्थानीय अलर्ट का पालन करें – अमेरिकी एजेंसियों और सुनामी चेतावनी केंद्रों की जानकारी पर नज़र रखें

  • तटीय इलाक़ों से दूर रहें

  • सुनामी चेतावनी आने पर तुरंत ऊंचाई वाले स्थानों पर जाएं

  • अपने मोबाइल और अन्य डिवाइसेस चार्ज रखें, और आपात बैग तैयार रखें

इमरजेंसी हेल्पलाइन:

जापान के तटों पर पहुंची सुनामी, लहरों की ऊंचाई 12 इंच

जापान के होक्काइडो क्षेत्र में सुनामी लहरें दर्ज की गईं हैं। प्रधानमंत्री शिगेरू इशिबा ने नागरिकों से तटीय इलाक़ों से दूर रहने की अपील की है। बंदरगाह शहर नेमुरो में हल्का असर देखा गया, हालांकि अब तक कोई बड़ा नुकसान नहीं हुआ है।

भूकंप की लोकेशन और डिटेल

  • स्थान: पेट्रोपावलोव्स्क से 136 किमी पूर्व

  • गहराई: 19 किमी

  • USGS रेटिंग: 8.8 तीव्रता (संशोधित)

भारतीय नागरिक रहें सतर्क

यह स्थिति तेजी से बदल सकती है। जो भी भारतीय नागरिक कैलिफ़ोर्निया, वॉशिंगटन, ओरेगन, हवाई जैसे तटीय राज्यों में रहते हैं, वे स्थानीय प्रशासन और भारतीय कांसुलेट की सलाहों को गंभीरता से लें

सिंह को धन लाभ, मेष रहें सतर्क! पढ़ें सभी 12 राशियों की चाल

Related posts

Leave a Comment