
अमेरिकी राष्ट्रपति Donald Trump एक बार फिर वैश्विक सुर्खियों में हैं। वजह है वेनेजुएला की विपक्षी नेता और इस साल की Nobel Peace Prize विजेता Maria Corina Machado से उनकी व्हाइट हाउस में हुई मुलाकात।
इस बैठक के दौरान Machado ने राष्ट्रपति ट्रंप को अपना Nobel Peace Prize medal भेंट किया।
हालांकि, यह साफ नहीं किया गया कि ट्रंप ने इस पदक को औपचारिक रूप से स्वीकार किया या नहीं, लेकिन माना जा रहा है कि medal White House में ही छोड़ दिया गया, और फिलहाल वह ट्रंप के पास है।
नोबेल मिला या सिर्फ नोबेल दिया गया?
यहीं से असली बहस शुरू होती है। Trump को Nobel Committee की ओर से कोई आधिकारिक पुरस्कार घोषित नहीं हुआ है, लेकिन Nobel medal का White House में पहुंचना अपने आप में एक सियासी संदेश माना जा रहा है।
राजनयिक हलकों में इसे Symbolic Honor, Political Messaging या फिर Gift Diplomacy तीनों नजरियों से देखा जा रहा है।
Maduro के बाद Venezuela में अपनी भूमिका चाहती हैं Machado
इस मीटिंग में Machado ने Trump से साफ तौर पर आग्रह किया कि Maduro सरकार के पतन के बाद बनने वाली व्यवस्था में उनकी भूमिका तय की जाए।
हालांकि, चर्चाएं हैं कि White House फिलहाल Machado को Venezuela का नेतृत्व संभालने लायक विकल्प नहीं मानता।
इसके अलावा Machado को अभी देश के भीतर पूरी राजनीतिक सहमति हासिल नहीं है। स्थानीय नेताओं और जनसमर्थन को लेकर भी सवाल बने हुए हैं।
Gift Diplomacy ने बढ़ाई हलचल
करीब एक घंटे चली इस बैठक के बाद जब Machado White House से बाहर निकलीं, तो समर्थकों ने उनका जोरदार स्वागत किया।
इसी दौरान उनके हाथ में लाल रंग का एक बैग नजर आया, जो कथित तौर पर उन्हें Trump की ओर से मिला gift था।

बैग में क्या था—इस पर Machado ने चुप्पी साध ली, और यही चुप्पी अटकलों को और हवा दे गई।
White House का बयान: तारीफ, लेकिन Commitment नहीं
White House Press Secretary Karoline Leavitt ने Machado को “remarkable and courageous voice” बताया, लेकिन Venezuela के भविष्य या नेतृत्व को लेकर कोई ठोस संकेत नहीं दिया।
यानी तारीफ भी हुई, मुलाकात भी—लेकिन सत्ता की चाबी अब भी दूर है। राजनीति में शायद यही नया ट्रेंड है— Award नहीं मिला तो क्या हुआ, Symbol मिल गया तो Narrative बन ही जाता है।
ईरान ने लगाया Sky Lockdown, समंदर से आ रहा ‘Abraham Lincoln’ — Middle East में जंग की आहट!
