** डेटा सेंटर क्लस्टर के विकास से बुन्देलखण्ड, क्षेत्र में डिजिटल और औद्योगिक परिस्थिति के तंत्र को मिलेगी मजबूती
** सीईओ ने बीडा के अधिकारियों के साथ प्रस्तावित डेटा सेंटर क्लस्टर की स्थापना के लिए बीडा क्षेत्र का किया स्थलीय निरीक्षण
** बीडा क्षेत्र के विकास को लेकर महत्वपूर्ण बैठक आयोजित
झांसी।स्टेट ट्रांसफॉर्मेशन कमीशन के मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) श्री मनोज कुमार सिंह की अध्यक्षता में आज मंडलायुक्त कार्यालय सभागार में बुंदेलखंड औद्योगिक विकास प्राधिकरण (बीडा) क्षेत्र में प्रस्तावित डेटा सेंटर क्लस्टर की स्थापना, निर्माण एवं विकास के संबंध में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई।
बैठक में बीडा के अध्यक्ष/मंडलायुक्त, सीईओ, जिलाधिकारी झाँसी, बीडा के एसीईओ, सीजीएम एवं लोक निर्माण, विद्युत, सिचाई विभाग के अधिकारी तथा स्टेट ट्रांसफॉर्मेशन कमीशन के सलाहकार बोस्टन कंसल्टिंग ग्रुप (बीसीजी) के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।
बैठक के दौरान बीडा क्षेत्र में प्रस्तावित डेटा सेंटर क्लस्टर की स्थापना से उत्पन्न होने वाली निवेश संभावनाओं, डिजिटल अवसंरचना के सुदृढ़ीकरण, रोजगार सृजन, तकनीकी विकास तथा क्षेत्र में औद्योगिक एवं आर्थिक गतिविधियों को गति प्रदान करने जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तृत विचार-विमर्श किया गया।
इस अवसर पर परियोजना के प्रभावी एवं समयबद्ध क्रियान्वयन के लिए आवश्यक आधारभूत सुविधाओं की उपलब्धता, आधारभूत संरचना के विकास तथा संबंधित विभागों के मध्य बेहतर समन्वय स्थापित करने के विभिन्न पहलुओं पर भी चर्चा की गई। प्रस्तावित डेटा सेंटर क्लस्टर को क्षेत्र में आधुनिक डिजिटल अवसंरचना के विकास और निवेश आकर्षित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल के रूप में देखा जा रहा है।
बैठक के उपरांत स्टेट ट्रांसफॉर्मेशन कमीशन के सीईओ श्री मनोज कुमार सिंह ने बीडा के अधिकारियों के साथ प्रस्तावित डेटा सेंटर क्लस्टर की स्थापना के लिए बीडा क्षेत्र का स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान परियोजना की संभावनाओं तथा इसके विकास के लिए आवश्यक स्थलीय एवं आधारभूत सुविधाओं से जुड़े पहलुओं का अवलोकन किया गया।
प्रस्तावित डेटा सेंटर क्लस्टर के विकास से बुंदेलखंड क्षेत्र में डिजिटल एवं औद्योगिक पारिस्थितिकी तंत्र को मजबूती मिलने, निवेश के नए अवसर सृजित होने तथा क्षेत्र की आर्थिक प्रगति को प्रोत्साहन मिलने की संभावनाएँ हैं। यह पहल बुंदेलखंड को आधुनिक औद्योगिक एवं डिजिटल विकास के उभरते केंद्र के रूप में स्थापित करने की दिशा में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।
बैठक का सफल संचालन ए सीईओ श्री प्रवीण वर्मा ने किया। इसके साथ ही उन्होंने पावरप्वाइंट प्रेजेंटेशन के माध्यम से बीडा में स्थापित होने वाले डाटा सेंटर क्लस्टर के लिए भूमि की जानकारी दी।
बैठक में बीडा के अध्यक्ष/मंडलायुक्त श्री बिमल कुमार दुबे, सीईओ श्री संजय खत्री, जिलाधिकारी श्री गौरांग राठी, जॉइंट मजिस्ट्रेट श्री आयुष सैनी बीडा के सीजीएम श्री अरविन्द कुमार जैन एवं लोक निर्माण, विद्युत, सिचाई विभाग के अधिकारी तथा स्टेट ट्रांसफॉर्मेशन कमीशन के सलाहकार बोस्टन कंसल्टिंग ग्रुप (बीसीजी) के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।
