
बिग बॉस 19 के घर में अगर कोई कंटेस्टेंट लाइमलाइट में बनी हुई हैं, तो वो हैं तान्या मित्तल – एक स्पिरिचुअल इन्फ्लुएंसर, एक सक्सेसफुल बिजनेसवुमन और अब रियलिटी टीवी बडबोली स्टार। लेकिन उनकी ये चमक-धमक भरी जर्नी किसी रेड कार्पेट से नहीं गुज़री… बल्कि शुरू हुई थी 500 रुपए और कुछ अधूरे सपनों से। हम इस बात कि पुष्टि नहीं करते हैं।
“मैं मदर टेरेसा बनूंगी!” – कॉलेज से कट, लेकिन कमाल की सोच
एक पॉडकास्ट में तान्या ने दिल खोल कर बताया कि कैसे चंडीगढ़ में आर्किटेक्चर पढ़ते हुए उन्हें अजीब से सपने आते थे – सपनों में वो लाखों लोगों की मदद कर रही थीं।
उन्होंने अपने घरवालों से सीधा कह दिया, “मैं मदर टेरेसा बनूंगी।”
पर जवाब में मिला – “पहले डिग्री पूरी करो, फिर शादी की बात करेंगे।”
यानि देश में सपनों से पहले ससुराल आता है।
500 रुपए, रिश्तेदारों की ताने, और पहला ‘फ्रॉड ऑर्डर’!
तान्या ने हिम्मत नहीं हारी। 19 की उम्र में पढ़ाई छोड़ ग्वालियर लौटीं। रिश्तेदारों ने तुरंत बिज़नेस प्लान बना दिया – “पढ़ाई छोड़ी? अब शादी कर लो!”
पर तान्या ने प्लान बदला – 500 रुपए से हैंडमेड ग्रीटिंग कार्ड्स बनाने शुरू किए और इंस्टा पर पोस्ट करने लगीं। पहला ऑर्डर आया… लेकिन पेमेंट नहीं।
हिंदी में जिसे कहते हैं: “पहले ठग लिए गए, फिर ठोक बजा कर आगे बढ़े।”

राखी के 21,000 रुपये ने बदली किस्मत
रक्षाबंधन पर मिले ₹21,000 (शायद भाइयों ने इतिहास में पहली बार सही काम किया!) — तान्या ने इसी पैसों से अपना असली बिज़नेस शुरू किया और पीछे मुड़कर नहीं देखा।
अब वो सिर्फ एक स्पिरिचुअल इन्फ्लुएंसर नहीं, बल्कि एक ब्रांड हैं — जिनके 3 मिलियन+ इंस्टाग्राम फॉलोअर्स हैं, बिजनेस क्लाइंट्स की लिस्ट लंबी है, और अब बिग बॉस 19 की TRP में उनका बड़ा हाथ है।
बिग बॉस में क्या कर रही हैं तान्या?
शो में तान्या अक्सर अपने बिज़नेस स्ट्रगल, लाइफस्टाइल और फेमिनिज्म पर बेबाक बात करती दिखती हैं। जहां बाकी कंटेस्टेंट अंडों और चायपत्ती पर लड़ रहे हैं, वहीं तान्या “ऊर्जा बदलो, दुनिया बदलेगी” टाइप वाइब्स दे रही हैं।
क्या सीख मिलती है?
“अगर आपके सपनों पर कोई यकीन नहीं करता, तो कोई बात नहीं… पहले ग्रीटिंग कार्ड बनाओ, फिर अपनी ब्रांड वैल्यू!”
इसराइल को ललकार! दोहा में शहबाज़ शरीफ़ का डंका बजा
