गोरखपुर: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने महिला सुरक्षा और कानून-व्यवस्था के मुद्दे पर समाजवादी पार्टी पर निशाना साधते हुए कहा कि 2017 से पहले उत्तर प्रदेश में ऐसा माहौल था कि ‘देख सपाई, बिटिया घबराई’ जैसी कहावत चल पड़ी थी। उन्होंने दावा किया कि उस समय अभिभावक बेटियों की पढ़ाई और सुरक्षा को लेकर चिंतित रहते थे। मुख्यमंत्री ने कहा कि 2017 के बाद सरकार और समाज ने एक दिशा में काम किया, जिसके परिणाम अब सामने हैं और प्रदेश कर्फ्यू, दंगा, भय, गुंडागर्दी तथा अवैध कब्जे से मुक्त हुआ है।…
Read More