योगी कैबिनेट में आज बड़े फैसलों की तैयारी, किसानों को मिल सकती है राहत; फसल बीमा, अनुपूरक बजट समेत 20 से ज्यादा प्रस्तावों पर नजर

लखनऊ: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में मंगलवार सुबह 9:30 बजे पांच कालिदास मार्ग स्थित मुख्यमंत्री आवास पर राज्य कैबिनेट की बैठक होगी। इस बैठक में 20 से अधिक महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर फैसला लिया जा सकता है। किसानों के लिए प्रधानमंत्री कृषि बीमा योजना और पुनर्गठित मौसम आधारित फसल बीमा योजना को मंजूरी मिलने की संभावना है। इसके साथ ही अनुपूरक बजट समेत कई अहम प्रस्ताव भी कैबिनेट के एजेंडे में शामिल हैं। किसानों को राहत देने वाले प्रस्तावों पर फैसला संभव कैबिनेट बैठक में भारत सरकार के दिशा-निर्देशों के…

Read More