Bengaluru Airport Incident: उड़ान से पहले IndiGo विमान से टकराया पक्षी, पायलट की सूझबूझ से टला बड़ा हादसा

बेंगलुरु: बेंगलुरु के केम्पेगौड़ा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर शुक्रवार को एक बड़ा विमान हादसा टल गया। मुंबई के लिए रवाना होने वाली इंडिगो की फ्लाइट 6E-6283 उड़ान की तैयारी के दौरान पक्षी से टकरा गई। घटना के बाद पायलट ने तत्काल सतर्कता दिखाते हुए विमान को एहतियाती जांच के लिए वापस बे में ले जाने का फैसला किया। जानकारी के अनुसार, पक्षी के टकराने की सूचना मिलते ही विमान की उड़ान रोक दी गई और तकनीकी टीम को जांच के लिए बुलाया गया। इंजीनियरों ने विमान का विस्तृत निरीक्षण किया…

Read More