2027 चुनाव से पहले BJP का नया दांव, गोरखपुर में नितिन नवीन ने दिया ‘नवीन सूत्र’; पुराने नेताओं को फिर मिलेगी अहम जिम्मेदारी

गोरखपुर: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर भाजपा ने अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं। दो दिवसीय दौरे पर गोरखपुर पहुंचे पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने जीत के लिए संगठन को मजबूत करने का नया मंत्र दिया। उन्होंने करीब 10 साल से पद और जिम्मेदारी से दूर चल रहे पुराने नेताओं को फिर सक्रिय करने और उनके अनुभव का चुनावी अभियान में इस्तेमाल करने पर जोर दिया। उनके इस संदेश में पुराने और नए नेतृत्व के तालमेल के साथ संगठन के भीतर अनुशासन और एकजुटता को प्राथमिकता…

Read More