Bigg Boss 20: अरिश्फा ने घर में मचाया बवाल, तकिए फेंककर बिगाड़ा माहौल; कनिका-गुल्लू के रिश्ते पर उठे सवाल

एंटरटेनमेंट: ‘बिग बॉस 20’ के 16 अक्टूबर के एपिसोड में घर के अंदर जमकर हंगामा देखने को मिला। राशन टास्क के दौरान घरवालों ने अरिश्फा की एक लाइफलाइन छीनने के लिए वोट किया, जिससे वह भड़क गईं। गुस्से में उन्होंने घर का सामान इधर-उधर फेंकना और छिपाना शुरू कर दिया। वहीं, कनिका और गुल्लू की बढ़ती नजदीकियों को लेकर भी घर में चर्चा होती रही। स्काउट और यंग ने दोनों के रिश्ते पर सवाल उठाए। कनिका और गुल्लू की नजदीकियों पर घरवालों की नजर एपिसोड की शुरुआत नाच-गाने और मस्ती…

Read More

Bigg Boss 20: गुल्लू से हाथापाई करना नकुल ढुल को पड़ा भारी, आधी रात शो से हुए बाहर; 2 दिन भी नहीं चला सफर

मुंबई: बिग बॉस 20 के घर में वाइल्डकार्ड कंटेस्टेंट बनकर आए नकुल ढुल उर्फ मिट्ठू डॉन का सफर महज दो दिन के भीतर खत्म हो गया। गुल्लू यानी कुशल तंवर के साथ हुई हाथापाई के बाद बिग बॉस ने उन्हें शो से बाहर करने का फैसला सुनाया। घर में काजी तौकीर और स्काउटओपी के बीच शुरू हुई बहस देखते ही देखते बढ़ गई और विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। इस दौरान नकुल और गुल्लू के बीच धक्का-मुक्की हुई। घटना के बाद घर के सदस्यों ने नाराजगी जताई और बिग…

Read More

‘बिग बॉस 20’ से रोहेद खान का सफर खत्म, सबसे पहले हुए बाहर; सलमान खान के शो में अब आगे क्या होगा?

मुंबई: सलमान खान के रियलिटी शो ‘बिग बॉस 20’ से रोहेद खान का सफर खत्म हो गया है। ऑस्ट्रियाई-अफगान अभिनेता को रविवार, 20 सितंबर को प्रसारित हुए ‘वीकेंड का वार’ एपिसोड में शो से बाहर कर दिया गया। इसके साथ ही रोहेद इस सीजन से बाहर होने वाले पहले कंटेस्टेंट बन गए हैं। नॉमिनेशन में आसिफ और तन्मय भी थे रोहेद खान के साथ आसिफ खान और तन्मय सिंह भी एलिमिनेशन के लिए नॉमिनेट हुए थे। तीनों को दर्शकों के वोट का सामना करना पड़ा था। उन पर कप्तान यंग…

Read More

मनोज तिवारी की बेटी रीति तिवारी का बड़ा खुलासा, बोलीं- पिता की पहचान के चलते मिली रेप और जान से मारने की धमकी

मुंबई: ‘बिग बॉस 20’ में नजर आ रहीं रीति तिवारी ने शो में अपनी निजी जिंदगी और मनोज तिवारी की बेटी होने के दबाव को लेकर कई चौंकाने वाली बातें साझा की हैं। रीति ने बताया कि पिता की पहचान के कारण उन्हें कई बार ऐसी परेशानियों का सामना करना पड़ा, जिसकी वजह से वह मानसिक दबाव में रहीं। उन्होंने दावा किया कि उन्हें जान से मारने के साथ रेप की धमकियां तक मिल चुकी हैं। रीति के मुताबिक सार्वजनिक जीवन में उनके द्वारा कही गई बातों को कई बार…

Read More

‘बिग बॉस 20’ में भावुक हुईं बादशाह की एक्स वाइफ ईशा रिखी, सलमान खान ने कहा- बीती बातों से निकलकर अब खुद पर करो फोकस

मुंबई: बादशाह की एक्स वाइफ ईशा रिखी ने ‘बिग बॉस 20’ में बतौर कंटेस्टेंट एंट्री कर ली है। उनका यह बड़ा करियर कदम रैपर बादशाह से शादी खत्म होने की घोषणा के कुछ ही दिनों बाद आया है। 31 अगस्त को बादशाह और ईशा ने इंस्टाग्राम पर अपनी पांच महीने की शादी खत्म होने की जानकारी दी थी। दोनों ने गुपचुप तरीके से शादी की थी और बादशाह ने कभी भी अपने रिश्ते को सार्वजनिक तौर पर स्वीकार नहीं किया था। कुछ हफ्ते पहले ईशा ने एक रहस्यमयी पोस्ट भी…

Read More

Bigg Boss 20: फिर गूंजेगा बिग बॉस का घर! कंटेस्टेंट्स की तलाश शुरू, सितंबर में हो सकता है ग्रैंड आगाज

मुंबई: टेलीविजन के सबसे चर्चित और लोकप्रिय रियलिटी शो बिग बॉस के 20वें सीजन को लेकर हलचल तेज हो गई है। शो के नए सीजन की तैयारियां शुरू हो चुकी हैं और मेकर्स संभावित कंटेस्टेंट्स की तलाश में जुट गए हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, बिग बॉस 20 का प्रसारण सितंबर महीने में शुरू किया जा सकता है, जिसे लेकर दर्शकों के बीच उत्साह बढ़ने लगा है। 21 सितंबर से शुरू होने की चर्चा रिपोर्ट्स के अनुसार, बिग बॉस 20 का आगाज 21 सितंबर से हो सकता है। हर सीजन…

Read More