आगरा: उत्तर प्रदेश में आउटसोर्स कर्मचारियों को न्यूनतम 20 हजार रुपये मासिक वेतन देने की मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की घोषणा पर अब नगर निगमों ने भी कदम बढ़ाने शुरू कर दिए हैं। आगरा नगर निगम की कार्यकारिणी ने आउटसोर्स कर्मचारियों को कम से कम 20 हजार रुपये वेतन देने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। अब नगर निगम सदन से अनुमोदन मिलने के बाद इसे लागू करने का रास्ता साफ हो जाएगा। इस फैसले से आगरा नगर निगम में कार्यरत आउटसोर्स कर्मचारियों को बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है।…
Read More