19 साल बाद लौट रही है ‘आवारापन’, बॉक्स ऑफिस पर नहीं चली थी फिल्म लेकिन गानों ने बनाया था सुपरहिट; अब सीक्वल का इंतजार

मुंबई: बॉलीवुड अभिनेता इमरान हाशमी की चर्चित फिल्म ‘आवारापन’ एक बार फिर सुर्खियों में है। करीब 19 साल पहले रिलीज हुई इस फिल्म का सीक्वल अब दर्शकों के बीच आने के लिए तैयार है। हाल ही में फिल्म की शूटिंग पूरी हुई है और अब इसके सिनेमाघरों में रिलीज होने का इंतजार किया जा रहा है। फिल्म 14 अगस्त को बड़े पर्दे पर दस्तक देगी। फ्लॉप होने के बावजूद बनी दर्शकों की पसंद वर्ष 2007 में रिलीज हुई ‘आवारापन’ का निर्देशन मोहित सूरी ने किया था। फिल्म में इमरान हाशमी…

Read More

रणवीर सिंह विवाद पर कंगना रनौत का समर्थन, बोलीं- जितनी बड़ी सफलता, उतने बड़े विरोधी

मुंबई: अभिनेता रणवीर सिंह और फिल्म ‘डॉन 3’ को लेकर जारी विवाद के बीच अब अभिनेत्री एवं सांसद कंगना रनौत भी उनके समर्थन में सामने आई हैं। फेडरेशन ऑफ वेस्टर्न इंडिया सिने एम्प्लॉइज (FWICE) की ओर से रणवीर सिंह के खिलाफ जारी नॉन-कोऑपरेशन नोटिस पर प्रतिक्रिया देते हुए कंगना ने कहा कि सफलता के साथ विरोध और चुनौतियां भी बढ़ती हैं, इसलिए ऐसे हालात से घबराने के बजाय मजबूती से आगे बढ़ना चाहिए। रणवीर सिंह और ‘डॉन 3’ से जुड़े विवाद को लेकर फिल्म इंडस्ट्री में बहस लगातार तेज हो…

Read More

26 साल पुरानी उस फिल्म ने बदल दी ट्विंकल खन्ना की जिंदगी, फ्लॉप हुई तो हमेशा के लिए छोड़ दी एक्टिंग

मुंबई: बॉलीवुड में कई कलाकार ऐसे रहे हैं जिन्होंने सफलता और असफलता के बीच अपने करियर को नई दिशा दी। पूर्व अभिनेत्री ट्विंकल खन्ना भी उनमें से एक हैं। करीब 26 साल पहले रिलीज हुई फिल्म मेला उनके फिल्मी करियर की आखिरी फिल्म साबित हुई। इस फिल्म के बॉक्स ऑफिस पर असफल होने के बाद उन्होंने अभिनय की दुनिया से हमेशा के लिए दूरी बना ली और बाद में लेखन के क्षेत्र में अपनी अलग पहचान बनाई। हाल ही में ट्विंकल खन्ना ने अपनी इस चर्चित फिल्म से जुड़ा एक…

Read More

पत्नी के भरोसे बदली किस्मत, संघर्ष से सफलता तक का सफर; बॉबी देओल ने सुनाई जिंदगी के सबसे मुश्किल दौर की कहानी

मुंबई: अभिनेता Bobby Deol ने अपने करियर के सबसे चुनौतीपूर्ण दौर को याद करते हुए कई भावुक खुलासे किए हैं। एक समय ऐसा भी था जब सुपरहिट शुरुआत करने वाले इस स्टार अभिनेता के पास काम नहीं था और उनका करियर ठहराव का शिकार हो गया था। हाल ही में एक इंटरव्यू में उन्होंने बताया कि उस कठिन दौर में उनकी पत्नी ने न सिर्फ उनका साथ दिया, बल्कि उन्हें दोबारा खड़ा होने की ताकत भी दी। संघर्ष के दौर में पत्नी बनीं सबसे बड़ी ताकत बॉबी देओल ने बताया…

Read More

‘अपने 2’ पर आया बड़ा अपडेट, धर्मेंद्र के बिना अधूरी है कहानी? फिल्म के राइटर ने बताई पूरी सच्चाई

मुंबई: सनी देओल, बॉबी देओल और धर्मेंद्र की सुपरहिट फिल्म अपने के सीक्वल को लेकर लंबे समय से चर्चाएं चल रही थीं। साल 2021 में अपने 2 की आधिकारिक घोषणा भी की गई थी, लेकिन अब फिल्म के भविष्य को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। फिल्म के लेखक नीरज पाठक ने सीक्वल की मौजूदा स्थिति पर खुलकर बात करते हुए कई अहम खुलासे किए हैं। साल 2007 में रिलीज हुई अपने दर्शकों के बीच काफी लोकप्रिय रही थी। देओल परिवार की भावनात्मक कहानी पर आधारित इस फिल्म को सिनेमाघरों…

Read More

शादी के 25 साल पूरे होने पर फिर दूल्हा-दुल्हन बने रेणुका शहाणे और आशुतोष राणा, परिवार संग मनाया खास जश्न

मुंबई: अभिनेता आशुतोष राणा और अभिनेत्री रेणुका शहाणे ने अपनी शादी की 25वीं सालगिरह बेहद खास अंदाज में सेलिब्रेट की। सिल्वर जुबली के मौके पर दोनों ने एक बार फिर शादी की रस्में निभाईं और एक-दूसरे को वरमाला पहनाकर अपने रिश्ते को यादगार अंदाज में सेलिब्रेट किया। इस खास मौके की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं। 25 मई 2001 को शादी के बंधन में बंधे इस स्टार कपल ने अपने रिश्ते के 25 साल पूरे होने पर परिवार के बीच पारंपरिक अंदाज में…

Read More