शादी की जिद पर अड़ीं दो युवतियां, परिवार के सामने साफ किया फैसला; थाने से भी घर लौटने से किया इनकार

फिरोजाबाद: उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद में दो युवतियों के रिश्ते को लेकर ऐसा विवाद खड़ा हो गया कि दोनों परिवार आमने-सामने आ गए। शिकोहाबाद थाना क्षेत्र के एक ही मोहल्ले में रहने वाली ये दोनों युवतियां एक-दूसरे के साथ शादी कर जीवन बिताना चाहती हैं। परिजनों और मोहल्ले के लोगों ने उन्हें समझाने की कोशिश की, लेकिन दोनों अपने फैसले से पीछे हटने को तैयार नहीं हुईं। विवाद बढ़ने पर पुलिस दोनों को थाने ले आई। यहां भी उन्होंने परिवार के साथ घर जाने से इनकार कर दिया। अब पुलिस…

Read More