1952 से अब तक 4 बार हुआ परिसीमन, 1976 में इंदिरा गांधी ने लगाई रोक; 2002 में वाजपेयी सरकार ने बदली सीटों की सीमाएं

नई दिल्ली: देश में महिला आरक्षण और परिसीमन को लेकर एक बार फिर राजनीतिक बहस तेज हो गई है। केंद्र सरकार ने संसद और राज्य विधानसभाओं में महिलाओं को एक-तिहाई आरक्षण देने की दिशा में संविधान (132वां संशोधन) विधेयक, 2026 को मंजूरी दे दी है। प्रस्ताव के तहत राज्यों की मौजूदा आनुपातिक हिस्सेदारी बनाए रखते हुए लोकसभा की सीटों में 50 प्रतिशत तक बढ़ोतरी करने की बात कही गई है। इस पूरे बदलाव की बुनियाद परिसीमन प्रक्रिया से जुड़ी है, जिसका भारत में लंबा संवैधानिक और राजनीतिक इतिहास रहा है।…

Read More