लखनऊ: गोरखपुर में समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव के रोड शो में शामिल जेसीबी की चपेट में आने से 14 वर्षीय आर्यवर्धन की मौत का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (सुभासपा) के अध्यक्ष और यूपी सरकार में कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश राजभर ने इस घटना पर तीखी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने अखिलेश यादव पर निशाना साधते हुए कहा कि बुलडोजर सबके बस की बात नहीं है। साथ ही उन्होंने आर्यवर्धन की मौत की उच्चस्तरीय जांच कराने की मांग की है। ओमप्रकाश राजभर ने गुरुवार को…
Read MoreTag: सपा रोड शो
‘योगी हमारे अभिभावक हैं, न्याय जरूर मिलेगा’, आर्यवर्धन के परिवार ने जताया भरोसा; CM ने आरोपितों की गिरफ्तारी के दिए निर्देश
गोरखपुर: समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव के रोड शो के दौरान बैकहो लोडर की चपेट में आकर जान गंवाने वाले 14 वर्षीय आर्यवर्धन सिंह के परिवार से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मुलाकात की। गुरुवार शाम वह आवास विकास कॉलोनी झारखंडी स्थित पीड़ित परिवार के घर पहुंचे। उन्होंने परिजनों को सांत्वना दी और घटना के जिम्मेदार लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई का भरोसा दिलाया। परिवार ने मुख्यमंत्री को अपना अभिभावक बताते हुए कहा कि उन्हें पूरा विश्वास है कि न्याय मिलेगा। मुख्यमंत्री शाम करीब 6:03 बजे ओंकार सिंह के आवास…
Read More