गोरखपुर से योगी करेंगे BJP की जन चौपाल का आगाज, 15 हजार कार्यकर्ताओं से संवाद; यूपी को मिलेगा पहला वानिकी विश्वविद्यालय

गोरखपुर: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गुरुवार को गोरखपुर से भाजपा के जन चौपाल अभियान की शुरुआत करेंगे। प्रदेश की सभी 403 विधानसभा सीटों पर प्रस्तावित इस कार्यक्रम का पहला आयोजन शहर विधानसभा क्षेत्र में होगा। कचहरी स्थित टाउन हॉल में दोपहर 3 बजे होने वाली जन चौपाल में मुख्यमंत्री 15 हजार से अधिक कार्यकर्ताओं और लोगों से संवाद करेंगे। इसके साथ ही योगी आदित्यनाथ कैंपियरगंज के भारीवैसी में प्रदेश के पहले वानिकी एवं औद्यानिकी विश्वविद्यालय की आधारशिला रखेंगे। भाजपा इस अभियान के जरिए सरकार और संगठन के बीच बेहतर तालमेल बनाने…

Read More