पुलिस लाइन गोण्डा में श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाई गई श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, भक्ति में डूबा पुलिस लाइन परिसर; सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने मोहा मन

गोण्डा: पुलिस लाइन गोण्डा में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पर्व श्रद्धा, भक्ति और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। श्रीकृष्ण जन्मोत्सव के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में पुलिस उप महानिरीक्षक देवीपाटन परिक्षेत्र, गोण्डा अशोक कुमार और पुलिस अधीक्षक गोण्डा अभिषेक की गरिमामयी उपस्थिति रही। कार्यक्रम के दौरान पुलिस लाइन परिसर का वातावरण भक्तिमय बना रहा। विधि-विधान से हुआ भगवान श्रीकृष्ण का पूजन श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर पुलिस अधीक्षक गोण्डा अभिषेक ने विधि-विधान और श्रद्धापूर्वक भगवान श्रीकृष्ण का पूजन-अर्चन किया। इस दौरान भगवान श्रीकृष्ण से जनपद में शांति, सौहार्द, सुख-समृद्धि और जनकल्याण…

Read More