Hanukkah Event बना निशाना- ऑस्ट्रेलिया में बड़ा जिहादी हमला

अजमल शाह
अजमल शाह

ऑस्ट्रेलिया के सिडनी शहर का मशहूर Bondi Beach, जो आमतौर पर सूरज, समुद्र और सुकून के लिए जाना जाता है, रविवार शाम अचानक mass shooting zone में बदल गया।
न्यू साउथ वेल्स पुलिस के मुताबिक, इस भीषण गोलीबारी में 9 नागरिकों और एक संदिग्ध हमलावर की मौत हुई है, जबकि करीब 60 लोग घायल बताए जा रहे हैं।

जिस जगह लोग सेल्फी और सनसेट देखने आते हैं, वहां अचानक गोलियों की आवाज गूंजने लगी—और कुछ ही मिनटों में माहौल celebration से catastrophe में बदल गया।

Hanukkah Event बना निशाना

प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि हमला यहूदी समुदाय के हनुक्का उत्सव को निशाना बनाकर किया गया। सूर्यास्त के समय शुरू हुए इस कार्यक्रम में सैकड़ों लोग शामिल थे। हनुक्का, जो रोशनी और उम्मीद का प्रतीक माना जाता है, उसके पहले ही दिन अंधेरे की गोलियों ने सब कुछ बदल दिया।

विडियो फुटेज में लोग जमीन पर गिरे हुए, चीख-पुकार और भगदड़ साफ देखी जा सकती है।

6:30 PM और फिर सिर्फ सायरन

Sydney Morning Herald के अनुसार, स्थानीय समय शाम करीब 6:30 बजे फायरिंग शुरू हुई। बीच पर मौजूद लोग समझ भी नहीं पाए कि ये fireworks नहीं, real bullets हैं।

कुछ ही मिनटों में पुलिस सायरन-एंबुलेंस-और हेलिकॉप्टर पूरे इलाके में छा गए।

Two Detained, Area Sealed

न्यू साउथ वेल्स पुलिस ने पुष्टि की है कि घटना के बाद दो लोगों को हिरासत में लिया गया है। Bondi Beach और आसपास के इलाकों को पूरी तरह lockdown कर दिया गया है।

पुलिस ने X (Twitter) पर लोगों से अपील की “कृपया Bondi Beach से दूर रहें और अफवाहों पर भरोसा न करें।”

PM Albanese का बयान: “Images are disturbing”

ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री Anthony Albanese ने घटना पर गहरा शोक जताते हुए कहा:

“Bondi Beach से सामने आई तस्वीरें बेहद चौंकाने वाली और दुखद हैं। हमारी संवेदनाएं पीड़ितों के साथ हैं।”

उन्होंने emergency services की तारीफ करते हुए कहा कि हर संभव जान बचाने की कोशिश जारी है

 “हर तरफ खून फैला था” – Eyewitness

30 वर्षीय स्थानीय निवासी Harry Wilson ने बताया- “मैंने कम से कम 10 लोगों को जमीन पर पड़ा देखा… हर तरफ खून था।”

सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में गोलियों की आवाज लोग जान बचाकर भागते हुए और चीख-पुकार साफ सुनी जा सकती है।

11 साल पुराना जख्म फिर हरा

यह हमला सिडनी को 2014 के Lindt Café Siege की याद दिलाता है, जब एक अकेले हमलावर ने 18 लोगों को बंधक बना लिया था।
16 घंटे बाद उस घटना में भी निर्दोष जानें गई थीं।

सवाल वही पुराना है:

“इतनी सुरक्षा के बावजूद ऐसे हमले कैसे?”

 

Bondi Beach की यह घटना सिर्फ एक shooting नहीं, बल्कि global intolerance की alarming reminder है।

Celebration कहीं भी हो, जब bullets बोलने लगें— तो इंसानियत सबसे पहले मरती है।

Related posts

Leave a Comment