अब हर चैनल पर “लाल चर्चा”! सपा ने 2025 की नई पैनलिस्ट लिस्ट उतारी

अजमल शाह
अजमल शाह

लखनऊ से लेकर दिल्ली तक, टीवी डिबेट्स में अब समाजवादी रंग और भी गाढ़ा होने वाला है। अखिलेश यादव की पार्टी ने “Official Panelists List 2025” जारी कर दी है — और इसमें शामिल हैं लखनऊ, दिल्ली, आज़मगढ़ से लेकर सुल्तानपुर तक के चर्चित चेहरे।

यह लिस्ट सिर्फ़ टीवी पर नहीं, बल्कि “इंफॉर्मेशन वॉर” के मोर्चे पर भी सपा की डिजिटल स्ट्रैटेजी 2.0 का हिस्सा है।

NDTV से Republic Bharat तक — सपा का लाल ब्रिगेड तैयार

लिस्ट में अब्ब्बास हैदर, अभिषेक मिश्रा, घनश्याम तिवारी, जुही सिंह, फराज किदवई, आईपी सिंह और उदयवीर सिंह जैसे चर्चित नाम हैं। वहीं अंग्रेज़ी चैनलों के लिए नासिर सलीम, साद शेरवानी और शरवेंद्र सिंह को शामिल किया गया है।

अब सवाल ये है कि क्या सपा के ये नए प्रवक्ता “मीडिया” के सवालों को हिला पाएंगे या फिर ट्विटर स्पेस पर ही गर्मी दिखाएंगे?

रीजनल चैनल्स के लिए भी रेड अलर्ट

प्रदेश के स्तर पर चैनल्स जैसे भारत समाचार, K News, Zee UP के लिए भी 37 पैनलिस्ट्स की टीम उतारी गई है। इनमें नेहा यादव, पूजा शुक्ला, धमेंद्र यादव, फैज़ान किदवई और ज़हीदा सुल्तान जैसे नाम चर्चे में हैं।

यह साफ़ है कि सपा अब सिर्फ विधानसभा तक नहीं, बल्कि “मीडिया मैदान” में भी फुल ऑन मोड में है।

YouTube पर भी समाजवादी वॉर रूम

अब सिर्फ़ प्राइम टाइम नहीं, बल्कि YouTube टाइम भी सपा का होगा। दान बहादुर सिंह, मोहम्मद आज़म, संदीप यादव और रवींद्र सिंह जैसे युवा चेहरे पार्टी की डिजिटल फौज में शामिल किए गए हैं।

2025 के विधानसभा चुनाव से पहले अखिलेश यादव का यह कदम स्पष्ट संदेश देता है — “अब सपा सिर्फ सड़कों पर नहीं, स्क्रीन पर भी लड़ेगी!”

“तेल छोड़ो मोदीजी, अब हमारी गैस और मक्के वाला इथेनॉल अपनाओ”

Related posts

Leave a Comment