हाथ पर “I Love You Mom”… और दिल में डर! बेटे ने किडनी बेची

महेंद्र सिंह
महेंद्र सिंह

उसने अपने शरीर का हिस्सा बेच दिया…लेकिन मां के दिल को टूटने से बचाने के लिए झूठ खरीदना चाहता है। और सवाल ये है—क्या इस देश में गरीबी इतनी सस्ती है… या इंसान इतना महंगा?

कानपुर के ICU में एक बेटा लेटा है, हाथ पर “I Love You Mom” लिखा है…और आंखों में सिर्फ एक डर—“मां को पता न चले।”

यह सिर्फ एक क्राइम स्टोरी नहीं… यह सिस्टम की चुप्पी का पोस्टमार्टम है।

ICU का सच: दर्द से बड़ा डर

खुलासा यही है—आयुष अपने जख्मों से नहीं, सच से डर रहा है। डॉक्टर कहते हैं उसकी हालत stable है, लेकिन दिमाग अंदर से टूट चुका है। हर बार जब कोई पुलिस वाला पास आता है, वह बस एक ही बात कहता है— “मां को मत बताना…”

उसका हाथ… वही टैटू… “I Love You Mom”…जैसे हर धड़कन पर guilt का सायरन बज रहा हो। जिसने मां के लिए जिया… वही आज मां से छिपकर मर रहा है।

जिम्मेदारियों का बोझ: बचपन खत्म, संघर्ष शुरू

सिस्टम की सबसे बड़ी विफलता यही है—जब एक बेटे को पिता बनना पड़ता है। पिता की मौत के बाद आयुष पर पूरा घर आ गया। गिरवी जमीन, खाली जेब, अधूरी फीस…MBA का सपना EMI की तरह टूट रहा था।

उसने बैंक के दरवाजे खटखटाए…मदद मांगी…लेकिन हर जगह “No Vacancy” लिखा मिला। जब सिस्टम मदद नहीं करता… तो गलत रास्ते “ऑप्शन” बन जाते हैं।

ठगी से तस्करी तक: एक खतरनाक सफर

पहले साइबर ठगी… फिर किडनी रैकेट—यह कोई फिल्मी स्क्रिप्ट नहीं, ground reality है। आयुष “म्यूल अकाउंट” के जाल में फंसा, सोचा पैसा आएगा… लेकिन आया सिर्फ धोखा। फिर entry हुई किडनी गिरोह की “एक किडनी, मोटी रकम”—यह डील नहीं, trap था। पुलिस के सामने उसने कबूल किया उसे पूरा पैसा भी नहीं मिला। मतलब… उसने शरीर बेचा… और बदले में धोखा भी खरीदा।

यहां इंसान नहीं बिकता… उसकी मजबूरी नीलाम होती है।

पुलिस की जांच: शहर-शहर फैला नेटवर्क

खुलासा बड़ा है—यह सिर्फ कानपुर की कहानी नहीं। जांच के तार लखनऊ, नोएडा, गाजियाबाद, दिल्ली तक फैल चुके हैं। पुलिस छापेमारी कर रही है, आरोपी फरार हैं… लेकिन सवाल ये है क्या सिर्फ गिरोह पकड़ने से कहानी खत्म हो जाएगी? या फिर अगला आयुष कहीं और तैयार हो रहा है? गिरोह पकड़े जाते हैं… लेकिन हालात हमेशा फरार रहते हैं।

मां और बेटा: सबसे दर्दनाक रिश्ता

सबसे बड़ा emotional twist— मां को अब सब पता चल चुका है… और वो बेटे से मिलने की जिद कर रही हैं। उधर आयुष…हर किसी से बस यही कह रहा है “मां को मत बताना…” यह वही रिश्ता है जहां सच भी जहर बन जाता है। एक तरफ मां का प्यार…दूसरी तरफ बेटे का डर… कभी-कभी सच बताना इलाज नहीं… सबसे बड़ा जख्म होता है।

बड़ा सवाल: गुनहगार कौन?

क्या आयुष गुनहगार है? या वह सिस्टम, जिसने उसे इस मोड़ तक धकेला? बेरोजगारी, महंगी शिक्षा, कमजोर कानून और संगठित अपराध। यह सिर्फ एक लड़के की गलती नहीं…यह पूरा सिस्टम fail हुआ है। जब देश का युवा अपने शरीर बेचने लगे… तो समझ लो विकास सिर्फ पोस्टर में है।

कानपुर का यह किडनी कांड सिर्फ एक खबर नहीं… यह उस भारत की झलक है जहां सपने महंगे हैं और जिंदगी सस्ती। आयुष ICU में लेटा है…लेकिन असली सवाल बाहर खड़ा है कितने आयुष और तैयार हो रहे हैं?

और अगली बार…किसके हाथ पर “I Love You Mom” लिखा होगा? यह कहानी खत्म नहीं हुई… यह तो बस शुरुआत है।

विजयपत ने ‘Complete Man’ बनाया… वही आखिर में ‘अकेले’ रह गए

Related posts

Leave a Comment