“मोहब्बत हमसे, शादी मोदी से!” संसद में हंसी, तंज और इमोशन का फुल ड्रामा

शकील सैफी
शकील सैफी

दिल्ली की संसद ने बुधवार को ऐसा दृश्य देखा, जो शायद किसी स्क्रिप्ट राइटर ने भी नहीं लिखा होगा। एक तरफ विदाई की नमी थी, दूसरी तरफ तंज की गर्मी। और बीच में खड़ी थी भारतीय राजनीति—जहां हर इमोशन के पीछे एक ‘मैसेज’ छुपा होता है।

विदाई का दिन: जब राजनीति ने थोड़ी इंसानियत दिखाई

राज्यसभा में 37 सांसदों की विदाई सिर्फ एक औपचारिकता नहीं थी। यह वह पल था जब सालों की बहसें, आरोप-प्रत्यारोप और गठबंधन की खींचतान अचानक ‘रिस्पेक्ट मोड’ में चली गईं।

Mallikarjun Kharge ने मंच संभालते हुए कहा, “नेता न थकते हैं, न रिटायर होते हैं।”

यह लाइन सुनते ही ऐसा लगा जैसे राजनीति ने खुद अपने लिए मोटिवेशनल पोस्टर छाप लिया हो।

“मोहब्बत हमसे…”: तंज जो ट्रेंड बन गया

फिर आया वो पल, जिसने पूरे सदन को मुस्कुराने पर मजबूर कर दिया। खड़गे ने H. D. Deve Gowda के साथ अपने 54 साल पुराने रिश्ते का जिक्र करते हुए कहा— “मोहब्बत हमसे की, शादी मोदी जी से कर ली।”

बस… फिर क्या था। संसद, जो आमतौर पर शोर और आरोपों से गूंजती है, उस दिन ठहाकों से भर गई।

प्रधानमंत्री का मैसेज: राजनीति में ‘फुल स्टॉप’ नहीं होता

Narendra Modi ने भी इस मौके को सिर्फ औपचारिक भाषण तक सीमित नहीं रखा। उन्होंने साफ कहा, राजनीति में कभी फुल स्टॉप नहीं होता, सिर्फ ‘कॉमा’ होता है।

यानी आज विदाई है, कल नई भूमिका का ट्रेलर।

उन्होंने नए सांसदों को सलाह दी कि वे Sharad Pawar, देवगौड़ा और खड़गे जैसे नेताओं से सीखें। यह अनुभव राजनीति की ‘अनऑफिशियल यूनिवर्सिटी’ है, जहां डिग्री नहीं, धैर्य काम आता है।

रामदास अथावले: संसद का ‘ह्यूमर डिपार्टमेंट’

पीएम मोदी ने Ramdas Athawale का जिक्र करते हुए कहा कि उनका हास्य और व्यंग्य सदन की खास पहचान रहा है। सीधे शब्दों में जब बहस ज्यादा गर्म हो जाती थी, तो अथावले ‘कूलिंग सिस्टम’ बन जाते थे।

37 सांसदों की विदाई: चेहरे जाएंगे, असर रहेगा

इस बार जिन 37 सांसदों का कार्यकाल खत्म हो रहा है, उनमें Priyanka Chaturvedi, Tiruchi Siva और Abhishek Manu Singhvi जैसे नाम शामिल हैं। ये वो चेहरे हैं, जिन्होंने संसद को सिर्फ भरा नहीं, बल्कि बहसों को दिशा दी।

तंज का ट्रुथ बम: राजनीति में विदाई भी ‘परफॉर्मेंस’ होती है

सच यह है राजनीति में कोई भी विदाई ‘एंड’ नहीं होती। यह सिर्फ ‘री-एंट्री की तैयारी’ होती है। जो आज जा रहे हैं, कल किसी और मंच पर ‘कमबैक’ की स्क्रिप्ट लिख रहे होंगे।

लारिजानी खत्म या जिंदा? Israel के हमले के बाद X पर पोस्ट ने मचा दिया भूचाल

Related posts

Leave a Comment