नाम पूछकर गोलियां… 1 साल बाद भी सिहराता पहलगाम! PM का बड़ा संदेश

साक्षी चतुर्वेदी
साक्षी चतुर्वेदी

नाम पूछा गया… धर्म पूछा गया… और फिर गोलियां चला दी गईं। एक साल बीत गया, लेकिन उस दिन की चीखें आज भी घाटी की हवा में गूंजती हैं। सवाल आज भी जिंदा है—क्या हम कभी ऐसे जख्म भूल सकते हैं?

पहलगाम की वो काली दोपहर, जिसने देश हिला दिया

Pahalgam की बैसरन घाटी में 22 अप्रैल 2025 को जो हुआ, उसने पूरे देश को झकझोर दिया। आतंकियों ने सैलानियों को निशाना बनाते हुए अंधाधुंध फायरिंग की। 26 निर्दोष लोगों की जान चली गई—वो लोग जो सिर्फ छुट्टियां मनाने आए थे, मौत उनका इंतजार कर रही थी।

हमला सिर्फ गोलीबारी नहीं था यह इंसानियत पर हमला था। जब पहचान पूछकर हत्या हो… तो वो सिर्फ आतंक नहीं, सोच का पतन होता है।

एक साल बाद: दर्द वही, जख्म ताजा

हमले को एक साल पूरा हो गया है, लेकिन पीड़ित परिवारों के लिए वक्त जैसे थम गया है। जिन घरों में हंसी गूंजती थी, वहां आज भी सन्नाटा है। हर सालगिरह उनके लिए सिर्फ तारीख नहीं—एक ऐसा जख्म है जो हर बार फिर से हरा हो जाता है।

PM मोदी का संदेश: ‘भारत नहीं झुकेगा’

Narendra Modi ने इस मौके पर सोशल मीडिया पर पोस्ट कर शहीदों को श्रद्धांजलि दी। उन्होंने कहा कि देश उन निर्दोष लोगों को कभी नहीं भूलेगा और पीड़ित परिवारों के साथ खड़ा है। उन्होंने साफ शब्दों में कहा, भारत आतंकवाद के आगे कभी नहीं झुकेगा। आतंकियों के मंसूबे कभी कामयाब नहीं होंगे। ये सिर्फ बयान नहीं एक राष्ट्रीय संकल्प है।

हमले के बाद जवाब: ऑपरेशन सिंदूर

हमले के बाद भारत ने कड़ा रुख अपनाया और Operation Sindoor लॉन्च किया। इस ऑपरेशन के तहत, पाकिस्तान में छिपे 9 आतंकी ठिकाने तबाह, 100+ आतंकियों का सफाया। एक साफ संदेश था हम सहेंगे नहीं, जवाब देंगे।

ऑपरेशन महादेव: गुनहगारों का अंत

28 जुलाई 2025 Operation Mahadev के तहत भारतीय सेना ने उन आतंकियों को ढूंढकर मार गिराया, जो इस हमले के जिम्मेदार थे। ये सिर्फ बदला नहीं था न्याय था।

क्या आतंकवाद कभी खत्म होगा?

हर हमले के बाद यही सवाल उठता है क्या ये आखिरी हमला था? आतंकवाद सिर्फ बंदूक से नहीं, सोच से लड़ता है और उससे लड़ाई लंबी होती है।

पहलगाम की वो घटना सिर्फ एक हमला नहीं थी वो एक reminder थी कि खतरा अभी खत्म नहीं हुआ। लेकिन साथ ही ये भी सच है कि भारत अब पहले जैसा नहीं रहा अब जवाब मिलता है… और मिलता रहेगा।

Related posts