अगर आपको लगता है कि आसमान हर दिन एक जैसा दिखता है, तो आज की रात आपका भ्रम टूटने वाला है।
4 दिसंबर 2025 को साल का तीसरा और आखिरी सुपरमून आसमान में अपना जलवा दिखाएगा। ये वही दिन है जिसे विज्ञान वाले Supermoon कहते हैं और धर्म वाले पूर्णिमा।
और भाईसाहब… आज का चांद 14% बड़ा और 30% ज्यादा चमकीला रहने वाला है — मतलब आसमान में LED बल्ब मोड ऑन.
भारत में कब दिखेगा सुपरमून?
द्रिक पंचांग के अनुसार:
- शाम होते ही सुपरमून दिखाई देना शुरू
- पूरी रात आसमान में चांद का शो चालू
- कल सुबह 8 से 9 बजे तक भी देखा जा सकेगा
यानि आज रात रजाई + चाय + चांद = परफेक्ट कॉम्बो!
किस्मत चमकाने आया ‘सुपरमून’: इन 3 राशियों को देगा BIG BOOST
1. वृषभ राशि – आज तो आपका ही ‘मोमेंट’ है
आज चंद्रमा आपकी ही राशि में उच्च स्थिति में है। मतलब cosmic spotlight सिर्फ आप पर।
- आपकी भावनाएं बैलेंस रहेंगी
- पुराने कंफ्यूजन खत्म होंगे
उपाय: तांबे के लोटे में दूध + गंगाजल + मिश्री मिलाकर चंद्र देव को अर्घ्य दें।
2. कर्क राशि – नई शुरुआत का सुपर-डे
आज आप जितना let go करेंगे, उतना फायदा मिलेगा।

- पुराने संपर्क से लाभ
- नए काम की शुरुआत शुभ
- आर्थिक स्थिति स्थिर, कर्ज का टेंशन नहीं
उपाय: शाम को चावल की खीर का भोग लगाएं।
3. वृश्चिक राशि – रिश्ते सुधरेंगे, निर्णय चमकेंगे
आज आपका इमोशनल GPS बिलकुल सही दिशा दिखाएगा।
- रिश्तों में सुधार
- गलतफहमियां खत्म
- बड़े फैसले लेना शुभ
- सेहत अच्छी, रूटीन पॉज़िटिव
उपाय: चांदी के लोटे में गंगाजल भरकर अर्घ्य दें।
सुपरमून देखकर लोग मोबाइल कैमरा ऐसे उठाएंगे मानों NASA ने प्रोजेक्ट दे दिया हो— “भाई, जूम करके चांद पर क्रेटर तो दिखा दे!”
“आशिकी से शादी तक”—राहुल रॉय की परफॉर्मेंस ने मचाया इंटरनेट पर हंगामा
