UP BEd 2025 रिजल्ट आउट! सीधा लिंक और डाउनलोड तरीका जानिए

गौरव त्रिपाठी
गौरव त्रिपाठी

यूपी बीएड संयुक्त प्रवेश परीक्षा 2025 (UP BEd JEE 2025) का रिजल्ट आज, 16 जून 2025 को आधिकारिक रूप से जारी कर दिया गया है। इस एग्जाम में 3 लाख से ज्यादा अभ्यर्थियों ने हिस्सा लिया था। परीक्षा का आयोजन बुंदेलखंड यूनिवर्सिटी, झांसी द्वारा किया गया था।

रिवॉल्वर गर्ल का तांडव! पंपकर्मी से विवाद पर बोली – पहचान नहीं बचेगी

यहां देखें रिजल्ट – Direct Link

अभ्यर्थी नीचे दिए गए आधिकारिक डायरेक्ट लिंक से अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं:

UP BEd Result 2025 – Direct Link   रिजल्ट डाउनलोड करने के लिए यूजर ID और पासवर्ड की आवश्यकता होगी।

कहां हुई थी परीक्षा?

यूपी बीएड परीक्षा उत्तर प्रदेश के 75 जिलों में स्थित 751 परीक्षा केंद्रों पर दो शिफ्टों में आयोजित की गई थी। बुंदेलखंड यूनिवर्सिटी ने सफलतापूर्वक परीक्षा का संचालन किया और समय पर रिजल्ट भी जारी कर दिया।

ऐसे करें UP BEd 2025 रिजल्ट डाउनलोड (Step-by-Step Guide)

 सबसे पहले bujhansi.ac.in पर जाएं
 “UP B.Ed JEE 2025 Result” लिंक पर क्लिक करें
 लॉग इन करने के लिए अपना यूजर आईडी और पासवर्ड दर्ज करें
 मांगी गई जानकारी भरें और सबमिट करें
 स्क्रीन पर आपका रिजल्ट दिखाई देगा
 इसे PDF में डाउनलोड कर लें और भविष्य के लिए प्रिंट लेकर रखें

अब आगे क्या?

अब जब रिजल्ट जारी हो चुका है, जल्द ही काउंसलिंग की प्रक्रिया शुरू की जाएगी। कॉलेज चॉइस, सीट एलॉटमेंट, डाक्यूमेंट वेरिफिकेशन आदि की जानकारी भी जल्द ही विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर उपलब्ध होगी।

UP BEd JEE 2025 का रिजल्ट जारी हो गया है और अब उम्मीदवारों के सामने है काउंसलिंग और एडमिशन की प्रक्रिया।
अगर आपने परीक्षा दी थी, तो बिना देरी किए ऊपर दिए गए लिंक से अपना रिजल्ट अभी चेक करें।

शाह का शक्ति प्रदर्शन, IPS प्रमोशन, चारधाम का उड़नझटका एक क्लिक में!

Related posts