Israel-Iran War Update: सूत्रों के मुताबिक US जल्द होगा शामिल

अजीत उज्जैनकर
अजीत उज्जैनकर

Middle East में हालात फिर गर्म हैं। Israel ने Iran के खिलाफ मिलिट्री ऑपरेशन शुरू करने की आधिकारिक पुष्टि कर दी है।
इजरायल के रक्षा मंत्री Israel Katz ने बयान दिया कि यह precautionary स्ट्राइक है यानि खतरे को बढ़ने से पहले रोकने की कार्रवाई।

संदेश साफ है “Better strike first than regret later.”

वहीँ सूत्रों के हवाले से जो खबर मिल रही है, उसमें कहा जा रहा है कि 4 मार्च से 10 मार्च के बीच United States भी इस संघर्ष में भूमिका निभा सकता है। ऐसा होता है तो यह conflict regional से global dimension ले सकता है।

क्या यह intelligence-based coordination है या सिर्फ pressure diplomacy? क्योंकि जब US मैदान में उतरता है, तो headlines सिर्फ breaking नहीं रहतीं history बन जाती हैं।

Ground Signals vs Political Optics

इजरायल ने इसे defensive बताया है। ईरान इसे aggression कह सकता है। US की संभावित एंट्री इसे alliance politics बना सकती है।Middle East की राजनीति chessboard जैसी है यहां हर चाल का जवाब पहले से सोचकर रखा जाता है। फर्क बस इतना है कि यहां मोहरे इंसान होते हैं।

Market, Oil और Global Pulse

अगर US शामिल होता है तो oil markets पर सीधा असर पड़ सकता है। Global stock exchanges volatility mode में जा सकते हैं। Diplomatic corridors में backdoor talks तेज हो सकती हैं। दुनिया फिलहाल “wait, watch and worry” मोड में है।

एहतियातन हमला यह शब्द सुनने में उतना ही सॉफ्ट लगता है जितना “temporary tax”। लेकिन history गवाह है temporary अक्सर permanent headlines बन जाता है।

अब देखना यह है कि यह limited strike रहेगा या alliance-led escalation में बदलेगा। क्योंकि जब diplomacy mute हो जाती है, तब missiles loud हो जाते हैं।

डिप्टी सीएम केशव की जर्मनी से जय-जय, UK से बाय-बाय! वीजा पेंच फंसा

Related posts

Leave a Comment