राशिफल 8 जून 2025: जानिए सभी 12 राशियों के लिए क्या लाया है दिन

आज का दिन ग्रह-नक्षत्रों की चाल के अनुसार कुछ राशियों के लिए खुशखबरी लाया है तो कुछ के लिए चेतावनी। आइए जानें चंद्र राशि के आधार पर लेखक: पं. भगतराम ज्योतिषाचार्य द्वारा प्रस्तुत।

मेष (Aries)

आज आप ऊर्जा और आत्मविश्वास से भरपूर रहेंगे। परिवार संग धार्मिक यात्रा के योग बन रहे हैं। पिता के स्वास्थ्य पर ध्यान दें, जबकि माता से आर्थिक सहयोग संभव है। मित्रों का साथ आपके दिन को और बेहतर बनाएगा।

वृषभ (Taurus)

धैर्य की कमी शैक्षिक कार्यों में बाधा डाल सकती है। कारोबार में किसी मित्र से सहयोग मिलेगा। खर्चे बढ़ सकते हैं लेकिन साथ ही नौकरी में बदलाव के संकेत मिल रहे हैं।

मिथुन (Gemini)

थोड़ी आत्मविश्वास की कमी महसूस हो सकती है। खानपान में रुचि बढ़ेगी लेकिन सेहत को नज़रअंदाज न करें। निवेश के लिए दिन अच्छा है। लेखन, संगीत और कला में रुचि बढ़ेगी।

कर्क (Cancer)

लाभ के योग बन रहे हैं। व्यवसाय में बड़ी सफलता मिलने की संभावना है। ऑफिस का माहौल सुखद रहेगा। आप अपने कार्यों में फोकस बनाए रखेंगे।

सिंह (Leo)

दिन व्यस्त रहने वाला है। भागदौड़ अधिक होगी लेकिन आपकी योजनाएं सफल होंगी। आध्यात्म में रुचि बढ़ेगी और धन लाभ के संकेत हैं।

कन्या (Virgo)

संयम से काम लें और विवाद से बचें। आत्मविश्वास बनाए रखें। रात के समय योजनाएं फलीभूत होंगी। आर्थिक रूप से दिन लाभकारी रहेगा।

तुला (Libra)

शैक्षणिक क्षेत्र में बदलाव लाभकारी सिद्ध होंगे। नई चीजें सीखने का उत्साह रहेगा। वाहन चलाते समय सावधानी बरतें। पारिवारिक संबंध मजबूत होंगे।

वृश्चिक (Scorpio)

करियर में लाभ के संकेत हैं। संतान से सुख और मान-सम्मान मिलेगा। धन खर्च अधिक हो सकता है, लेकिन धैर्य से कामयाबी मिलेगी।

धनु (Sagittarius)

भाग्य का पूरा साथ मिलेगा। कार्यस्थल पर सराहना और सम्मान मिलेगा। शाम को धार्मिक गतिविधियों में भाग ले सकते हैं।

मकर (Capricorn)

लाभ का दिन है। करियर और व्यापार में तरक्की होगी। घर में मेहमान आ सकते हैं। वाद-विवाद से बचें और सकारात्मक दृष्टिकोण बनाए रखें।

कुंभ (Aquarius)

बुद्धिमानी से किए गए कार्य सफल होंगे। किसी बहस या वाद-विवाद में न पड़ें। यात्रा के योग बन रहे हैं जो लाभदायक होंगी।

मीन (Pisces)

रुके हुए काम आज पूरे हो सकते हैं। करियर में बड़ी सफलता मिलने के योग हैं। आज पैसों का लेनदेन टालें। पुण्य कार्यों में खर्च करने का मन बनेगा।

Related posts