Hormuz War: ब्रिटेन कूदा जंग में, US को बेस दिया—ईरान बोला अब भुगतो!

Saima Siddiqui
Saima Siddiqui

मिडिल ईस्ट की जंग अब “लोकल फाइट” नहीं रही ये अब इंटरनेशनल फुल-ऑन बैटल बन चुकी है। 22वें दिन सबसे बड़ा ट्विस्ट आया है—ब्रिटेन ने भी आखिरकार एंट्री मार दी। और एंट्री भी ऐसी कि सीधे अमेरिका को अपने मिलिट्री बेस खोल दिए

मतलब साफ है—अब हमला सिर्फ प्लान नहीं, लॉन्चपैड तैयार है।

ब्रिटेन का यू-टर्न: ‘नहीं कूदेंगे’ से ‘बेस ले लो’ तक

कल तक जो ब्रिटेन कह रहा था—“हम जंग से दूर रहेंगे”, आज वही कह रहा है—“बेस चाहिए? ले जाओ!” कीर स्टार्मर सरकार का ये यू-टर्न बताता है कि ईरान का प्रेशर सिर्फ बयानों में नहीं, रणनीति में भी असर डाल रहा है।

RAF फेयरफोर्ड और डिएगो गार्सिया जैसे बेस अब अमेरिका के लिए गेम-चेंजर लॉन्च साइट बन चुके हैं।

ईरान का सीधा वार: “अब तुम्हारे शहर भी सुरक्षित नहीं”

ब्रिटेन के इस फैसले के बाद ईरान ने साफ शब्दों में धमकी दे दी “जो भी हमारे खिलाफ बेस देगा, वो भी टारगेट बनेगा” UAE के Ras-Al-Khaimah शहर को खाली करने की चेतावनी इसका साफ संकेत है अब जंग सीमाओं में नहीं, शहरों में घुसने को तैयार है।

सऊदी-UAE की एंट्री: अब खेल लंबा चलेगा

अब तक बैकफुट पर दिख रहे सऊदी और UAE भी एक्टिव मोड में आ गए हैं। King Fahad Air Base खुल गया। UAE ने लॉन्ग वॉर की तैयारी शुरू कर दी। मतलब—अब ये “छोटी लड़ाई” नहीं, लंबा और महंगा युद्ध बनने जा रहा है।

“ब्रिटेन का बेस खोलना सिर्फ सैन्य कदम नहीं, ये global oil politics का ignition point है। अगर होर्मुज में सैन्य गतिविधि बढ़ी, तो crude oil 130 डॉलर पार कर सकता है। इसका मतलब भारत जैसे देशों में fuel inflation uncontrolled हो जाएगा। ये जंग अब सिर्फ मिसाइलों से नहीं, market से भी लड़ी जाएगी—और इसमें हर आम आदमी indirect soldier है।”

ट्रंप का संकेत: ‘जंग खत्म होगी… लेकिन कब?’

अमेरिकी राष्ट्रपति ने बयान दिया “हम अपने objectives के करीब हैं” लेकिन सवाल ये है अगर इतना करीब हैं, तो बेस क्यों खोल रहे हैं?

यानी ग्राउंड पर जंग खत्म नहीं, बल्कि next phase में एंटर कर रही है।

“Peace की बात, War की तैयारी”

नेता बोल रहे हैं—“जंग खत्म करेंगे” और उसी वक्त बेस खोल रहे हैं, सैनिक भेज रहे हैं, टारगेट सेट कर रहे हैं। यानी “ब्रेक की बात, लेकिन एक्सीलेरेटर दबा हुआ!”

जंग का दायरा बढ़ा, खतरा भी बढ़ा

ब्रिटेन की एंट्री ने साफ कर दिया ये जंग अब multi-country conflict है, होर्मुज सिर्फ रास्ता नहीं, अब रणभूमि है। और सबसे बड़ा सच इस जंग का असर सिर्फ बॉर्डर तक नहीं रहेगा…आपकी जेब तक आएगा।

Hello UP की शक्ति, साहस और सफलता से भरी नवरात्रि की शुभकामनाएं

Related posts

Leave a Comment