
ईरान और अमेरिका–इजरायल के बीच जारी जंग अब सिर्फ मिसाइलों तक सीमित नहीं रही… इसका धुआं सीधे आपकी जेब में घुस चुका है। मिडिल ईस्ट में जलते तेल प्लांट्स की लपटें भारत के बाजारों में महंगाई बनकर उतर रही हैं।
तीसरे हफ्ते में पहुंची इस जंग ने अब “तेल संकट” को “जेब संकट” बना दिया है।
डीजल में 22 रुपये का झटका… इंडस्ट्री पर सीधा वार
Indian Oil Corporation ने इंडस्ट्रियल डीजल की कीमतों में ऐसा झटका दिया है, जिसने फैक्ट्री से लेकर ट्रांसपोर्ट तक सबको हिला दिया। 87.67 रुपये से सीधे 109.59 रुपये प्रति लीटर…यानी एक झटके में 22 रुपये की छलांग। ये सिर्फ एक नंबर नहीं…ये हर प्रोडक्ट की कीमत बढ़ने का ट्रेलर है।
फैक्ट्री से बाजार तक… हर चीज होगी महंगी
मैन्युफैक्चरिंग, लॉजिस्टिक्स और इंफ्रास्ट्रक्चर—तीनों सेक्टर अब दबाव में हैं।
कंपनियां दो रास्ते पर खड़ी हैं या तो कीमत बढ़ाओ या मुनाफा घटाओ और सच ये है अंत में बिल कंज्यूमर ही भरेगा।
आम आदमी के लिए ‘महंगाई का ब्लैक फ्राइडे’
आज डीजल महंगा हुआ है…कल सब्जी, दूध, कपड़े, मोबाइल… सब महंगे होंगे। क्योंकि हर चीज के पीछे ट्रांसपोर्ट है, और ट्रांसपोर्ट के पीछे डीजल। ये वो चेन रिएक्शन है, जो धीरे नहीं… सीधे वार करता है।
ग्लोबल जंग, लोकल दर्द
मिडिल ईस्ट में तेल सप्लाई पर हमले…शिपमेंट अटक रहे हैं… कीमतें आसमान छू रही हैं। और भारत, जो अपनी जरूरत का बड़ा हिस्सा आयात करता है, सबसे पहले झटका खाता है।

एक्सपर्ट की चेतावनी: ये बस शुरुआत है
ट्रेड एक्सपर्ट सैफी हुसैन का बड़ा बयान,
“अगर मौजूदा हालात अगले 30–45 दिनों तक जारी रहते हैं, तो भारत में इंडस्ट्रियल कॉस्ट 12–18% तक बढ़ सकती है। इसका सीधा असर कंज्यूमर प्राइस इंडेक्स पर पड़ेगा, जो 2–3% तक उछाल मार सकता है। डीजल की कीमतों में 22 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी सिर्फ एक isolated event नहीं है, बल्कि यह एक cascading inflation trigger है।
उन्होंने कहा, ट्रांसपोर्ट कॉस्ट, सप्लाई चेन और मैन्युफैक्चरिंग इनपुट—तीनों एक साथ महंगे होंगे। अगर सरकार ने सब्सिडी या टैक्स कटौती जैसे कदम नहीं उठाए, तो आने वाले 2–3 महीनों में भारत ‘cost-push inflation shock’ का सामना कर सकता है, जो 2008 के बाद सबसे गंभीर होगा।”
जंग की कीमत… हर भारतीय चुका रहा
ये सिर्फ ईरान या अमेरिका-इजरायल की जंग नहीं रही। ये अब हर उस आदमी की लड़ाई है, जो रोज कमाता है और खर्च करता है। तेल के कुओं में लगी आग अब आपकी रसोई तक पहुंच चुकी है। और अगर हालात नहीं बदले…तो आने वाला वक्त सिर्फ महंगा नहीं, बेहद मुश्किल होने वाला है।
विदेशी पैसा भागा, तेल उछला, सोना फीका — तूफान से पहले सन्नाटा?
