“बेटे ने तोड़ दिया रिश्ता!” हरियाणा क्रॉस वोटिंग कांड में बाप-बेटे की जंग

अजमल शाह
अजमल शाह

राजनीति में मतभेद होते हैं… लेकिन हरियाणा में जो हुआ, वो मतभेद नहीं—रिश्तों का पोस्टमार्टम है। एक बेटा…
जिसने अपने ही पिता को सार्वजनिक मंच पर “अलविदा” कह दिया।

हरियाणा की राजनीति में ये सिर्फ क्रॉस वोटिंग का मामला नहीं—ये उस सिस्टम की कहानी है, जहां वोट से ज्यादा वफादारी बिकती है।

क्रॉस वोटिंग या ‘पॉलिटिकल डील’?

राज्यसभा चुनाव के दौरान कांग्रेस के पांच विधायकों पर क्रॉस वोटिंग के आरोप लगे। नोटिस थमा… जवाब मांगा गया… और तभी कहानी ने खतरनाक मोड़ ले लिया।

चौधरी मोहम्मद इजरायल—जिन पर आरोप है उनके बेटे ने ही बगावत कर दी।

“अब मेरा उनसे कोई रिश्ता नहीं…” ये बयान सिर्फ एक लाइन नहीं, बल्कि एक राजनीतिक धमाका है।

बेटा vs पिता: घर के अंदर ‘पॉलिटिकल सिविल वॉर’

नाजिम चौधरी ने न सिर्फ अपने पिता से दूरी बनाई, बल्कि अपने चाचा—DSP एमएम खान—पर भी सवाल खड़े कर दिए।

एक ही परिवार…तीन अलग-अलग मोर्चे…और हर तरफ आरोप। ये सिर्फ राजनीति नहीं—ये सत्ता की कीमत है।

“गलती नहीं, प्लान था!”—नाजिम का बड़ा आरोप

नाजिम का दावा साफ है— “वोटिंग से पहले ट्रेनिंग दी जाती है, ये गलती नहीं हो सकती।” मतलब? सीधा आरोप—ये सब सोची-समझी चाल थी। उन्होंने 4 और “अवैध वोटों” का जिक्र करते हुए सभी 9 लोगों के नाम सार्वजनिक करने की मांग की है।

कांग्रेस में खलबली—‘कौन वफादार, कौन गद्दार?’

कांग्रेस के अंदर अब सवाल उठ रहा है किस पर भरोसा करें?

नाजिम ने साफ कहा “पार्टी किसी की मोहताज नहीं है।”

उन्होंने उदाहरण भी दिया ज्योतिरादित्य सिंधिया और गुलाम नबी आजाद जैसे बड़े नेता पार्टी छोड़ गए, लेकिन पार्टी खड़ी रही।

मैसेज क्लियर है: “जो जाना है, जाए… सिस्टम चलता रहेगा।”

‘वोट का रंग बदलते ही खून का रिश्ता फीका पड़ गया’

हरियाणा की ये कहानी हमें क्या सिखाती है? यहां वोट की कीमत खून के रिश्तों से ज्यादा हो गई है। यहां वफादारी एक शब्द नहीं, एक डील है।  और यहां सच बोलने वाला—या तो हीरो बनता है, या गद्दार।

सत्ता का खेल, रिश्तों का अंत

ये कहानी किसी फिल्म से कम नहीं जहां क्लाइमेक्स में बेटा अपने ही पिता के खिलाफ खड़ा है। लेकिन फर्क सिर्फ इतना है यहां कट नहीं होगा… यहां असर होगा।

डिजिटल सजा?” सुप्रीम फटकार- आरोपी की बेइज्जती पड़ेगी भारी

Related posts

Leave a Comment