उन्नाव।संविधान दिवस के अवसर पर श दीपक यादव सहाय पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी सफीपुर द्वारा अपने कार्यालय पर उपस्थित पुलिसकर्मियों को भारतीय संविधान की प्रस्तावना का सामूहिक वाचन कराते हुए संविधान के प्रति निष्ठा, सम्मान एवं उसके मूल्यों के पालन की शपथ दिलाई गई।
इस अवसर पर सहायक पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी सफीपुर द्वारा भारतीय संविधान की महत्ता, उसकी मूल भावना एवं लोकतांत्रिक व्यवस्था में उसकी महत्वपूर्ण भूमिका पर प्रकाश डालते हुए सभी को संविधान में निहित आदर्शों, मौलिक अधिकारों एवं मूल कर्तव्यों के प्रति जागरूक किया गया। साथ ही, संविधान द्वारा प्रदत्त मूलभूत सिद्धांतों एवं लोकतांत्रिक मूल्यों का सम्मान करते हुए अपने कर्तव्यों का पूर्ण निष्ठा, निष्पक्षता एवं ईमानदारी के साथ निर्वहन करने हेतु प्रेरित किया गया।
