
दिल्ली-NCR से सटे गाजियाबाद में देर रात एक ऐसा मामला सामने आया, जिसने parenting, digital addiction और online gaming पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए। भारत सिटी सोसाइटी में रहने वाली तीन नाबालिग सगी बहनों की मौत हो गई। शुरुआती जांच में सामने आया है कि वे एक task-based online gaming app की चपेट में थीं।
गेम नहीं, डिजिटल जाल?
पुलिस जांच के मुताबिक, बच्चियां एक ऐसे ऑनलाइन गेम से जुड़ी थीं जिसमें 50 टास्क पूरे करने होते हैं। बीती रात आखिरी टास्क से जुड़ी गतिविधियों के बाद यह दर्दनाक घटना हुई। पुलिस ने साफ किया है कि मामले की हर एंगल से जांच जारी है और किसी निष्कर्ष पर पहुंचना अभी जल्दबाज़ी होगी।
‘Sorry Mummy-Papa’… डायरी में मिला सुसाइड नोट
घटनास्थल से बच्चियों की डायरी बरामद हुई, जिसमें लिखा था, “Sorry Mummy, Sorry Papa” नोट में Korean culture का जिक्र भी मिला है। कुछ पन्नों पर “I am very very alone” जैसे वाक्य लिखे गए थे, जिन्हें बाद में काटने की कोशिश भी की गई थी।
यह सब संकेत करते हैं कि बच्चियां मानसिक अकेलेपन से जूझ रही थीं।
दो साल से स्कूल से दूरी, दुनिया मोबाइल तक सिमट गई
पुलिस के अनुसार, तीनों बच्चियां पिछले दो साल से स्कूल नहीं जा रही थीं। पढ़ाई में कमजोर होने के कारण वे ज़्यादातर समय घर पर ही रहती थीं। धीरे-धीरे उनकी दुनिया मोबाइल स्क्रीन और गेमिंग टास्क तक सीमित हो गई।
परिवार को थी जानकारी, फिर भी हादसा
जानकारी के मुताबिक, परिवार को बच्चियों की मोबाइल आदतों का अंदाज़ा था। पिता ने कुछ समय पहले मोबाइल इस्तेमाल पर रोक भी लगाई थी, लेकिन digital withdrawal और psychological impact को समझने के लिए कोई काउंसलिंग या professional help नहीं मिली — यही सबसे बड़ा सवाल है।
हम बच्चों को कहते हैं, “मोबाइल छोड़ो”, लेकिन ये नहीं पूछते “मोबाइल के पीछे वो क्या ढूंढ रहे हैं?”

यह मामला सिर्फ एक गेम का नहीं, Digital loneliness, Unmonitored online content, और parenting gap का आईना है।
पुलिस क्या कह रही है?
मामला दर्ज, जांच जारी। मोबाइल ऐप, चैट हिस्ट्री और डायरी की forensic जांच। अभी किसी ऐप या व्यक्ति को सीधे जिम्मेदार ठहराना जल्दबाज़ी।
अगर आपके आसपास कोई बच्चा ऐसा महसूस करे
अचानक isolation, गेम/मोबाइल से obsession, “I am alone” जैसी बातें Ignore नहीं, Listen करें। Professional help लें।
चीन आगे, भारत तेज़: Global GDP की रेस में बदल रहा है खेल!
