दिग्विजय के भाई को कांग्रेस से निकाला, BJP ज्वाइनिंग की चर्चाएं तेज़

सत्येन्द्र सिंह ठाकुर
सत्येन्द्र सिंह ठाकुर

कांग्रेस पार्टी ने बड़ा कदम उठाते हुए मध्य प्रदेश के पूर्व विधायक और वरिष्ठ नेता लक्ष्मण सिंह को पार्टी से छह साल के लिए निष्कासित कर दिया है। लक्ष्मण सिंह पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह के छोटे भाई हैं और लंबे समय से पार्टी में सक्रिय रहे हैं।

मोदी ने विपक्ष की ‘विमेन पावर’ को बनाया विदेश नीति का सितारा

पार्टी की ओर से जारी प्रेस रिलीज में कहा गया है कि लक्ष्मण सिंह पर पार्टी विरोधी गतिविधियों और अनुशासनहीनता का आरोप है, जो लगातार चेतावनियों के बावजूद जारी रहीं।

आधिकारिक ऐलान: कांग्रेस संदेह ने की पुष्टि

कांग्रेस के आधिकारिक संचार अकाउंट @INCSandesh से जारी प्रेस रिलीज में कहा गया:

“कांग्रेस अध्यक्ष ने लक्ष्मण सिंह को पार्टी विरोधी गतिविधियों के कारण तत्काल प्रभाव से छह वर्ष के लिए पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से निष्कासित कर दिया है।”

तारिक़ अनवर का बयान: “लगता है BJP में जाने का इरादा है”

कांग्रेस अनुशासन समिति के सचिव तारिक़ अनवर ने कहा कि लक्ष्मण सिंह लगातार अनुशासनहीनता कर रहे थे और पार्टी विरोधी बयान दे रहे थे। उन्होंने यह भी कहा:

“लगता है कि लक्ष्मण सिंह बीजेपी में जाने का मन बना चुके हैं, इसलिए वे चेतावनियों को भी नज़रअंदाज़ कर रहे थे।”

अनवर के मुताबिक प्रदेश कांग्रेस कमेटी और प्रभारी नेताओं की सिफारिश के बाद यह कठोर निर्णय लिया गया।

BJP में एंट्री की अटकलें

लक्ष्मण सिंह का यह निष्कासन ऐसे समय में हुआ है जब मध्य प्रदेश की राजनीति गर्माई हुई है। कयास लगाए जा रहे हैं कि वे जल्द ही बीजेपी में शामिल हो सकते हैं।

पारिवारिक समीकरण भी चर्चा में

यह फैसला इसलिए भी चर्चा में है क्योंकि लक्ष्मण सिंह, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह के भाई हैं। ऐसे में यह पारिवारिक समीकरण कांग्रेस के भीतर और भी दिलचस्प मोड़ ले सकता है।

लक्ष्मण सिंह का निष्कासन सिर्फ एक व्यक्ति पर कार्रवाई नहीं, बल्कि एक राजनीतिक संकेत भी है—कि कांग्रेस अब अपनी आंतरिक अनुशासन नीति को सख्ती से लागू करने के मूड में है। अब देखने वाली बात होगी कि क्या लक्ष्मण सिंह वाकई बीजेपी का दामन थामते हैं, या कोई नया मोड़ इस कहानी को और पेचीदा बनाएगा।

पहले फायर किया, अब फायरफाइट कर रहे मस्क!

Related posts