Red Fort Blast निकला आतंकी हमला — एजेंसियों की बड़ी भूल उजागर : सूत्र

अजीत उज्जैनकर
अजीत उज्जैनकर

दिल्ली के लाल किला मेट्रो स्टेशन गेट नंबर 1 के पास हुआ धमाका अब महज़ हादसा नहीं रहा — NIA (नेशनल इन्वेस्टिगेशन एजेंसी) की जांच में यह बात सामने आई है कि यह एक सुनियोजित आतंकी हमला था। 

सुरक्षा एजेंसियों की “बड़ी चूक” उजागर

विश्वसनीय सूत्रों के मुताबिक, NIA ने अपनी प्रारंभिक रिपोर्ट सौंप दी है, जिसमें साफ कहा गया है कि
सुरक्षा एजेंसियां इस हमले को रोकने में नाकाम रहीं। धमाके से पहले कई इंटेलिजेंस इनपुट्स मिले थे, जिन्हें गंभीरता से नहीं लिया गया।
अब सवाल उठ रहा है — “दिल्ली की सुरक्षा चाक-चौबंद है या सिर्फ प्रेस रिलीज़ में?”

धमाके की जांच में मिले विस्फोटक अवशेष

फॉरेंसिक टीम को घटनास्थल से विस्फोटक के निशान मिले हैं। सूत्रों के अनुसार, यह रिमोट-ट्रिगर्ड ब्लास्ट था — यानी बटन कहीं और दबाया गया, धमाका यहाँ हुआ!
संभावना है कि यह ISIS या किसी सहयोगी संगठन की स्लीपर सेल की करतूत हो।

सरकार और एजेंसियों में हलचल

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गृह मंत्री अमित शाह से अपडेट मांगा है। NSA अजीत डोभाल ने सुरक्षा समीक्षा बैठक बुलाई है। दिल्ली, हरियाणा, उत्तर प्रदेश और पंजाब में हाई अलर्ट जारी कर दिया गया है। अगर यह दिल्ली के दिल में हो सकता है, तो देश में कहीं भी हो सकता है।

सवालों के घेरे में दिल्ली की सुरक्षा

सवाल यह है कि इतने हाई सिक्योरिटी ज़ोन में धमाका आखिर हुआ कैसे?
लाल किला, जो एक हाई-विजिबिलिटी और निगरानी वाले इलाके में है, वहां धमाका होना बताता है कि या तो सिस्टम सो रहा था — या किसी ने सोने दिया था।

दिल्ली की हवा में अब बारूद की गंध है, और सवालों की भी।”

Runway की जगह खेत!” दिल्ली एयरपोर्ट पर GPS Hack से मची सनसनी

Related posts

Leave a Comment