
पुलवामा और दिल्ली में हुई ताजा कार्रवाई में सुरक्षा एजेंसियों ने जैश-ए-मोहम्मद के 7 संदिग्ध आतंकी गिरफ्तार किए हैं। इनमें उमर मोहम्मद, जो पुलवामा का निवासी है और फरीदाबाद के अल-फलाह मेडिकल कॉलेज में कार्यरत था, भी शामिल है।
उमर और डॉ. आदिल की जोड़ी एन्क्रिप्टेड टेलीग्राम चैनलों पर सक्रिय रेडिकल डॉक्टर ग्रुप से जुड़ी थी। उमर ने एमडी मेडिसिन की पढ़ाई की है।
दिल्ली में संदिग्ध बैग बरामद
दिल्ली पुलिस ने पहाड़गंज फ्लाइओवर के पास एक काले रंग का संदिग्ध बैग बरामद किया है। शहर में तीन इलाकों में बड़ी सुरक्षा जांच चल रही है।

सुरक्षा समीक्षा बैठक
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह कर्तव्य भवन में उच्च स्तरीय सुरक्षा समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करेंगे। बैठक में केंद्रीय गृह सचिव, आईबी निदेशक, दिल्ली पुलिस आयुक्त, एनआईए महानिदेशक और जम्मू-कश्मीर के पुलिस महानिदेशक (वर्चुअल) शामिल होंगे।
Delhi Blast! केजरीवाल- लापरवाही बर्दाश्त नहीं, ममता ने जताया गहरा शोक
