
दिल्ली को ड्रग-फ्री बनाने के दावे और ज़मीनी हकीकत के बीच चल रही जंग में एक बड़ी कामयाबी सामने आई है।
साउथ-ईस्ट जिला पुलिस की स्पेशल स्टाफ टीम ने ₹1 करोड़ से ज्यादा कीमत की हाई-ग्रेड चरस के साथ एक अंतरराष्ट्रीय नशा तस्करी गिरोह का पर्दाफाश किया है।
यह कार्रवाई Drug-Free Delhi 2027 Campaign के तहत की गई, जिसने साफ कर दिया कि दिल्ली पुलिस अब सिर्फ चेतावनी नहीं, सीधा वार कर रही है।
गुप्त सूचना, जाल और बड़ी बरामदगी
पुलिस को पीएस अमर कॉलोनी क्षेत्र में एक पुख्ता गुप्त सूचना मिली थी। सूचना के आधार पर स्पेशल स्टाफ ने इलाके में trap बिछाया और संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखी।
जैसे ही आरोपी मौके पर पहुंचा, पुलिस ने उसे दबोच लिया। तलाशी लेने पर उसके बैग से 10.970 किलोग्राम हाई-ग्रेड चरस बरामद हुई — इतनी मात्रा कि छोटा मामला तो बिल्कुल नहीं था।
मतलब साफ है — ये street-level dealer नहीं, supply chain का अहम मोहरा था।
Nepal Connection: आरोपी की पहचान
गिरफ्तार आरोपी की पहचान:

- नाम: महेश
- उम्र: 46 वर्ष
- निवासी: रोल्पा, नेपाल
प्राथमिक जांच में सामने आया है कि आरोपी अंतरराष्ट्रीय ड्रग नेटवर्क से जुड़ा हुआ था और दिल्ली को एक बड़े consumption hub के तौर पर इस्तेमाल किया जा रहा था।
NDPS Act के तहत सख्त कार्रवाई
पुलिस ने आरोपी के खिलाफ NDPS Act की धारा 21/61/85 के तहत मामला दर्ज कर लिया है।
अब जांच एजेंसियां यह पता लगाने में जुटी हैं कि चरस कहां से लाई गई? दिल्ली में किसे सप्लाई होनी थी? नेटवर्क में और कौन-कौन शामिल है?
आने वाले दिनों में और गिरफ्तारियों की संभावना से इनकार नहीं किया जा रहा।
जंगल में जवानों का कहर! सुकमा एनकाउंटर में नक्सलियों का सफाया
