हाथरस: उत्तर प्रदेश के हाथरस जिले में हार्डवेयर और सेनेटरी कारोबारी की गोली मारकर हत्या किए जाने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। आरोप है कि कारोबारी को परिचित लोग घर से बुलाकर अपने साथ ले गए, रास्ते में उसकी पिटाई की और फिर गोली मार दी। इसके बाद घायल कारोबारी को करीब दो घंटे तक कार में घुमाते रहे। गंभीर हालत में अस्पताल पहुंचाए गए कारोबारी ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। पुलिस ने मामले में मुकदमा दर्ज कर एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। नौकर के…
Read MoreCategory: उत्तर प्रदेश
यूपी को मिलेगी मेट्रो की बड़ी सौगात! लखनऊ, कानपुर और आगरा में होगा नेटवर्क विस्तार, पार्किंग की समस्या भी होगी खत्म
लखनऊ: उत्तर प्रदेश के तीन प्रमुख शहरों लखनऊ, कानपुर और आगरा में मेट्रो नेटवर्क का बड़े स्तर पर विस्तार किए जाने की तैयारी शुरू हो गई है। यात्रियों की जरूरत और शहरों के बढ़ते दायरे को ध्यान में रखते हुए नई विस्तृत परियोजना रिपोर्ट (डीपीआर) तैयार की जा रही है। प्रस्तावित योजना के तहत लखनऊ में 170 किलोमीटर, कानपुर में 83 किलोमीटर और आगरा में 89 किलोमीटर तक मेट्रो नेटवर्क विकसित करने का खाका तैयार किया जा रहा है। इस संबंध में यूपी मेट्रो रेल कॉरपोरेशन के प्रबंध निदेशक ने…
Read Moreसाधु हत्याकांड का मुख्य आरोपी एनकाउंटर में ढेर! एक लाख के इनामी इजराइल को पुलिस ने मार गिराया, दारोगा बाल-बाल बचे
उन्नाव: जिले के चर्चित साधु राममिलन दास हत्याकांड में वांछित एक लाख रुपये के इनामी आरोपी इजराइल को पुलिस ने मुठभेड़ में मार गिराया है। सोमवार तड़के बांगरमऊ क्षेत्र में हुई इस कार्रवाई के दौरान आरोपी ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी, जिसमें एक सिपाही घायल हो गया, जबकि एक उपनिरीक्षक की जान बुलेट प्रूफ जैकेट की वजह से बच गई। पुलिस के मुताबिक सोमवार भोर में बांगरमऊ पुलिस और एसओजी की संयुक्त टीम संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की जांच कर रही थी। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली…
Read Moreआज का मौसम: यूपी-बिहार समेत 16 राज्यों में तूफानी बारिश का अलर्ट, 70-80 किमी/घंटा की रफ्तार से चलेंगी हवाएं; पश्चिमी विक्षोभ से बदला मौसम का मिजाज
नई दिल्ली: देशभर में मौसम ने एक बार फिर करवट ले ली है। भारतीय मौसम विभाग ने 13 जून को उत्तर भारत समेत कुल 16 राज्यों में तेज हवाओं के साथ तूफानी बारिश का अलर्ट जारी किया है। दिल्ली, उत्तर प्रदेश और बिहार में दोपहर के बाद मौसम में बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है, जबकि कई राज्यों में आंधी और बिजली गिरने की चेतावनी भी दी गई है। पश्चिमी विक्षोभ और चक्रवाती सिस्टम से बदला मौसम मौसम विभाग के अनुसार, पंजाब और उत्तरी हरियाणा के आसपास सक्रिय पश्चिमी…
Read Moreलखनऊ में फर्जी कॉल सेंटर का बड़ा भंडाफोड़, नौकरी के नाम पर ठगी करने वाला गिरोह पकड़ा गया; 5 गिरफ्तार, 3 नाबालिग युवतियां शामिल
लखनऊ: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में साइबर क्राइम सेल ने एक बड़े फर्जी कॉल सेंटर का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने इस कार्रवाई में 5 लोगों को गिरफ्तार किया है, जिनमें 19 से 21 साल की उम्र की तीन युवतियां भी शामिल हैं। यह गिरोह नौकरी दिलाने के नाम पर देशभर में लोगों से ठगी कर रहा था। नौकरी का झांसा देकर करते थे ठगी पुलिस जांच में सामने आया है कि यह गिरोह नामी कंपनियों जैसे अमूल, अमेजन, इंफोसिस, फ्लिपकार्ट, सुजुकी, पार्ले और सिप्ला में नौकरी दिलाने का…
Read Moreसोशल मीडिया पर दोस्ती, करोड़ों के मुनाफे का झांसा और 1.01 करोड़ की ठगी! यूपी पुलिस ने साइबर गैंग के शातिर सदस्य को दबोचा
मुजफ्फरनगर: सोशल मीडिया पर दोस्ती कर निवेश के नाम पर लोगों को जाल में फंसाने वाले साइबर ठगों के खिलाफ उत्तर प्रदेश पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। मुजफ्फरनगर साइबर क्राइम थाना पुलिस ने एक ऐसे गिरोह के सदस्य को गिरफ्तार किया है, जिसने कथित तौर पर एक व्यक्ति से 1.01 करोड़ रुपये की ठगी की थी। आरोपी लोगों का विश्वास जीतकर उन्हें फर्जी निवेश प्लेटफॉर्म पर पैसा लगाने के लिए उकसाते थे और बाद में करोड़ों रुपये का चूना लगा देते थे। पुलिस के अनुसार, पीड़ित को फेसबुक पर…
Read Moreमिशन 2027 का बिगुल! अयोध्या से चुनावी मैदान में उतरेगी बसपा, दो दिन में दो बड़ी जनसभाओं से दिखाएगी ताकत
लखनऊ: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर बहुजन समाज पार्टी ने अपनी राजनीतिक गतिविधियां तेज कर दी हैं। पार्टी अब मिशन-2027 को केंद्र में रखकर संगठन और जनाधार मजबूत करने की रणनीति पर काम कर रही है। इसी कड़ी में बसपा ने 22 और 23 जून को अयोध्या और अकबरपुर में दो बड़ी जनसभाएं आयोजित करने का फैसला किया है। इन कार्यक्रमों को आगामी चुनावी अभियान की औपचारिक शुरुआत के तौर पर देखा जा रहा है। अयोध्या से होगा चुनावी अभियान का आगाज पार्टी ने उत्तर प्रदेश की राजनीति…
Read More‘बेटियां राजनीति का विषय नहीं’; अखिलेश यादव की बेटी को लेकर वायरल पोस्ट पर BJP विधायक राजेश्वर सिंह का कड़ा संदेश
लखनऊ: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की बेटी को लेकर सोशल मीडिया पर प्रसारित कथित भ्रामक और आपत्तिजनक पोस्ट को लेकर सियासी और सामाजिक प्रतिक्रिया तेज हो गई है। इस मामले में बीजेपी विधायक राजेश्वर सिंह ने कड़ी नाराजगी जताते हुए इसे लोकतांत्रिक मर्यादाओं और सामाजिक मूल्यों के खिलाफ बताया है। उन्होंने कहा कि राजनीतिक मतभेद अपनी जगह हैं, लेकिन किसी भी परिवार, विशेष रूप से बेटियों को निशाना बनाना स्वीकार्य नहीं हो सकता। राजेश्वर सिंह ने सोशल मीडिया पर जारी अपने बयान में कहा…
Read Moreडिजिटल शिक्षा को बढ़ावा देने की पहल, बीबीएयू के शिक्षकों के लिए MOOCs जागरूकता कार्यशाला आयोजित
लखनऊ: बाबासाहेब भीमराव अम्बेडकर विश्वविद्यालय में डिजिटल शिक्षा और ऑनलाइन शिक्षण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से कंसोर्टियम फॉर एजुकेशनल कम्युनिकेशन (सीईसी) तथा इलेक्ट्रॉनिक मल्टीमीडिया रिसर्च सेंटर (ईएमआरसी) लखनऊ के संयुक्त तत्वावधान में विश्वविद्यालय के शिक्षकों के लिए एक ऑनलाइन कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य शिक्षकों को MOOCs (मैसिव ओपन ऑनलाइन कोर्सेज) और डिजिटल शिक्षण प्लेटफॉर्म की संभावनाओं से अवगत कराना तथा उनकी सहभागिता बढ़ाना था। डिजिटल लर्निंग को लेकर शुरू किया गया विशेष आउटरीच कार्यक्रम डिजिटल शिक्षा, MOOCs और उच्च शिक्षा में विभिन्न हितधारकों की बढ़ती…
Read Moreलखनऊ में बनेगा देश का पहला हाईटेक संस्कृति संग्रहालय, 3डी तकनीक से दिखेंगे जन्म से मोक्ष तक के 16 संस्कार
लखनऊ : उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में जल्द ही देश का पहला अत्याधुनिक संस्कृति संग्रहालय और रिचुअल सेंटर आकार लेने जा रहा है। यहां भारतीय जीवन दर्शन, सनातन परंपराओं, जनजातीय विरासत और जन्म से मोक्ष तक की सांस्कृतिक यात्रा को आधुनिक तकनीक के माध्यम से जीवंत रूप में प्रस्तुत किया जाएगा। खास बात यह है कि इस हाईटेक संग्रहालय में 3डी तकनीक के जरिए भारतीय जीवन के 16 संस्कारों का अनूठा अनुभव कराया जाएगा। बीकेटी स्थित चंद्रिकादेवी मंदिर के निकट लगभग 6 एकड़ भूमि पर उत्तर प्रदेश संस्कृति संग्रहालय-म्यूजियम…
Read More