अयोध्या में अमिताभ बच्चन बनवाएंगे पिता के नाम पर धर्मशाला, 32 कमरे होंगे; आधुनिक सुविधाओं से होगी लैस

अयोध्या: अभिनेता अमिताभ बच्चन अयोध्या में अपने दिवंगत पिता और प्रसिद्ध कवि हरिवंश राय बच्चन की स्मृति में धर्मशाला बनवाने की तैयारी में हैं। सरयू तट के नजदीक प्रस्तावित इस धर्मशाला में आधुनिक सुविधाओं के साथ करीब 32 कमरे होंगे। इसके निर्माण का नक्शा हरिवंश राय बच्चन मेमोरियल ट्रस्ट की ओर से अयोध्या विकास प्राधिकरण में जमा कराया जा चुका है। 5000 वर्गमीटर में प्रस्तावित है धर्मशाला प्रस्तावित धर्मशाला करीब 5000 वर्गमीटर क्षेत्र में बनाई जाएगी। हरिवंश राय बच्चन मेमोरियल ट्रस्ट के डायरेक्टर राजेश ऋषि यादव ने इसके निर्माण के…

Read More

पिता बने CM तो बेटे की फिल्म से बनाई दूरी, जेसन संजय ने बताया क्यों ‘सिगमा’ के प्रमोशन से दूर रहेंगे विजय

चेन्नई: तमिल अभिनेता और तमिलनाडु के मुख्यमंत्री विजय के बेटे जेसन संजय अपनी पहली निर्देशित फिल्म ‘सिगमा’ को लेकर चर्चा में हैं। फिल्म की रिलीज से पहले सलेम में आयोजित प्री-रिलीज कार्यक्रम में जेसन ने साफ किया कि उनके पिता विजय फिल्म के प्रचार अभियान का हिस्सा नहीं होंगे। उन्होंने इसकी वजह भी बताई और कहा कि वह चाहते हैं कि फिल्म की पहचान उनकी टीम की मेहनत और कहानी से बने, न कि सिर्फ विजय के बेटे की फिल्म के तौर पर। पिता के नाम से अलग पहचान बनाना…

Read More

शादीशुदा पुरुष से अफेयर पर तनीषा मुखर्जी का बड़ा बयान, बोलीं- पत्नी के सम्मान से खिलवाड़; पुरुष भी उतना ही जिम्मेदार

मुंबई: अभिनेत्री तनीषा मुखर्जी ने शादीशुदा पुरुषों के साथ रिश्ते में रहने वाली महिलाओं को लेकर सोशल मीडिया पर अपनी राय साझा की है। उन्होंने कहा कि जानबूझकर किसी शादीशुदा पुरुष के साथ अफेयर रखना फेमिनिज्म नहीं कहा जा सकता। तनीषा ने इस तरह के रिश्तों में पुरुष और महिला दोनों की जिम्मेदारी पर जोर दिया और कहा कि सबसे ज्यादा असर उस पुरुष की पत्नी के अधिकारों और भावनाओं पर पड़ता है। तनीषा ने शादीशुदा पुरुषों से रिश्ते पर उठाए सवाल तनीषा ने अपनी पोस्ट में कहा कि अगर…

Read More

20 साल बाद फिर दुल्हन बनीं ज्योतिका तो भर आईं सूर्या की आंखें, बच्चों के सामने दोहराए शादी के वचन

चेन्नई: साउथ सिनेमा के चर्चित कपल सूर्या और ज्योतिका ने शादी के 20 साल पूरे होने पर अपने रिश्ते का खास अंदाज में जश्न मनाया। कपल ने परिवार और करीबी दोस्तों की मौजूदगी में दोबारा शादी के वचन लिए। इस खास मौके पर ज्योतिका सफेद शादी की पोशाक में नजर आईं, जबकि उनके बेटे देव और बेटी दिया भी समारोह का हिस्सा बने। ज्योतिका को दुल्हन के रूप में देखकर सूर्या भावुक हो गए और उनकी आंखें भर आईं। बेटे का हाथ थामकर दुल्हन बनीं ज्योतिका ज्योतिका और सूर्या ने…

Read More

कौन हैं CBI अफसर सीमा पाहुजा? अब दिशा सालियान डेथ केस की जांच की कमान, हाथरस-RG कर जैसे मामलों में रही अहम भूमिका

मुंबई: एक्टर सुशांत सिंह राजपूत की पूर्व मैनेजर दिशा सालियान की मौत का मामला छह साल बाद एक बार फिर चर्चा में है। बॉम्बे हाई कोर्ट के आदेश के बाद सीबीआई ने इस मामले में एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। अब सीबीआई की तेज-तर्रार अफसर सीमा पाहुजा इस मामले की जांच की निगरानी करेंगी। हालांकि, एफआईआर में अभी किसी व्यक्ति को नामजद आरोपी नहीं बनाया गया है। सीमा पाहुजा कौन हैं? सीमा पाहुजा फिलहाल दिल्ली स्थित सीबीआई मुख्यालय की स्पेशल क्राइम्स यूनिट में एसपी के पद पर…

Read More

35वें दिन ‘हनुमान अंश’ की जोरदार कमाई, 200 करोड़ के क्लब से बस इतनी दूर; विदेशों में भी आज से दस्तक

नई दिल्ली: नीम करौली बाबा की जिंदगी पर आधारित फिल्म ‘हनुमान अंश’ बॉक्स ऑफिस पर लगातार मजबूत प्रदर्शन कर रही है। 35वें दिन फिल्म ने दुनियाभर की कमाई में बड़ा उछाल दर्ज किया और 200 करोड़ रुपये के आंकड़े के बेहद करीब पहुंच गई। फिल्म की कहानी और कलाकारों के अभिनय को दर्शकों की ओर से पसंद किया जा रहा है। फिल्म का शुरुआती प्रदर्शन भले ही धीमा रहा हो, लेकिन रिलीज के 35वें दिन तक इसकी रफ्तार काफी बढ़ गई है। अब फिल्म की नजर दुनियाभर में 200 करोड़…

Read More

मनोज तिवारी की बेटी रीति तिवारी का बड़ा खुलासा, बोलीं- पिता की पहचान के चलते मिली रेप और जान से मारने की धमकी

मुंबई: ‘बिग बॉस 20’ में नजर आ रहीं रीति तिवारी ने शो में अपनी निजी जिंदगी और मनोज तिवारी की बेटी होने के दबाव को लेकर कई चौंकाने वाली बातें साझा की हैं। रीति ने बताया कि पिता की पहचान के कारण उन्हें कई बार ऐसी परेशानियों का सामना करना पड़ा, जिसकी वजह से वह मानसिक दबाव में रहीं। उन्होंने दावा किया कि उन्हें जान से मारने के साथ रेप की धमकियां तक मिल चुकी हैं। रीति के मुताबिक सार्वजनिक जीवन में उनके द्वारा कही गई बातों को कई बार…

Read More

‘मिर्जापुर द मूवी’ का बॉक्स ऑफिस पर भौकाल, तीसरे दिन कमाई में 12.5% का उछाल; 93.75 करोड़ पहुंचा कलेक्शन

मुंबई: ‘मिर्जापुर द मूवी’ रिलीज के बाद से ही बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन कर रही है। पंकज त्रिपाठी, अली फजल और दिव्येंदु शर्मा जैसे कलाकारों से सजी इस गैंगस्टर ड्रामा फिल्म को समीक्षकों से अच्छी प्रतिक्रिया मिली है। दर्शकों के बीच भी गुरमीत सिंह के निर्देशन में बनी फिल्म को पसंद किया जा रहा है। पहले रविवार को फिल्म की कमाई में जोरदार उछाल आया और तीसरे दिन इसने 36 करोड़ रुपये का कारोबार किया। यह आंकड़ा दूसरे दिन की कमाई से 12.5 प्रतिशत ज्यादा है। रिलीज के तीसरे…

Read More

‘बिग बॉस 20’ में भावुक हुईं बादशाह की एक्स वाइफ ईशा रिखी, सलमान खान ने कहा- बीती बातों से निकलकर अब खुद पर करो फोकस

मुंबई: बादशाह की एक्स वाइफ ईशा रिखी ने ‘बिग बॉस 20’ में बतौर कंटेस्टेंट एंट्री कर ली है। उनका यह बड़ा करियर कदम रैपर बादशाह से शादी खत्म होने की घोषणा के कुछ ही दिनों बाद आया है। 31 अगस्त को बादशाह और ईशा ने इंस्टाग्राम पर अपनी पांच महीने की शादी खत्म होने की जानकारी दी थी। दोनों ने गुपचुप तरीके से शादी की थी और बादशाह ने कभी भी अपने रिश्ते को सार्वजनिक तौर पर स्वीकार नहीं किया था। कुछ हफ्ते पहले ईशा ने एक रहस्यमयी पोस्ट भी…

Read More

‘मिर्जापुर द मूवी’ की धांसू ओपनिंग, पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर बनाए 2 बड़े रिकॉर्ड; इन फिल्मों को छोड़ा पीछे

मुंबई: पंकज त्रिपाठी और अली फजल स्टारर ‘मिर्जापुर द मूवी’ 4 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। लंबे समय से फिल्म का इंतजार कर रहे दर्शकों के बीच इसे लेकर जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। रिलीज के पहले ही दिन फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार शुरुआत करते हुए दो खास रिकॉर्ड अपने नाम कर लिए। ए सर्टिफिकेट के बावजूद फिल्म को दर्शकों का अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है और कहानी के साथ-साथ खास तौर पर क्लाइमेक्स की तारीफ की जा रही है। फिल्म को केंद्रीय फिल्म प्रमाणन…

Read More